दिल्लीवालो, आज बज के निकलना…IPL मैच के चलते 7 घंटे ये रूट रहेंगे डायवर्ट, कहां जाम, कहां पार्किंग, समझ लें

होमताजा खबरDelhi
दिल्लीवालो, आज बज के निकलना…IPL मैच के चलते 7 घंटे ये रूट रहेंगे डायवर्ट
Last Updated:May 05, 2026, 10:17 IST
Delhi IPL Match traffic route diversion:दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स IPL मैच होने जा रहा है. शाम 7 बजे से रात के साढ़े 10 बजे तक चलने वाले क्रिकेट मैच के चलते शाम 5 से रात 12 तक ट्रैफिक रूट डायवर्जन किया गया है. इस दौरान किन रास्तों पर जाएं और किन पर जाने से बचें, जानें.. 
आज दिल्ली में आईपीएल मैच के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेंगे, समझें मैप..
Delhi IPL Match traffic route diversion: दिल्लीवालो, मंगलवार को घर से निकलने से पहले रास्ते जरूर चेक कर लें, कहीं ऐसा न हो कि जिस रास्ते से आप गाड़ी लेकर गुजर रहे हैं, वहां दिल्ली पुलिस की बेरिकेडिंग हो और फिर आपको कई किलोमीटर कर चक्कर काटना पड़े. दरअसल आज दिल्ली में होने जा रहे आईपीएल मैच के चलते 7 घंटे का लंबा रूट डायवर्जन किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL मुकाबले का मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है. जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटने वाली है. लिहाजा किसी तरह का कोई चक्का जाम न हो इसके लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन के इंतजाम किए गए हैं.
आईपीएल मैच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शाम 5 बजे से रात के 12 बजे तक रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. यह मैच शाम को सात बजे से रात 10:30 बजे तक खेला जाएगा. ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए आसपास दो घंटे पहले से डेढ़ घंटे बाद तक कई रूट डायवर्ट रहेंगे.
इन रूटों पर लागू होगा डायवर्जन ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शाम 5 बजे से बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर रात 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेंगे. इस दौरान दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आइटीओ से दिल्ली गेट के बीच भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी बंद रहेगा.
इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि वे राजघाट से दिल्ली गेट तक दोनों दिशाओं में जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से आईटीओ तक बहादुर शाह जफर मार्ग पर जाने से बचें. इन रूटों के बजाय अन्य मार्गों का इस्तेमाल करें.
स्टेडियम में कहां से होगी एंट्री इस दौरान जो लोग क्रिकेट मैच देखने आने वाले हैं उनके लिए भी जानकारी है कि वे स्टेडियम में गेट 1 से 8 तक बहादुर शाह जफर मार्ग की तरफ से आकर प्रवेश करेंगे. जबकि जो लोग जेएलएन मार्ग (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास) से आएंगे वे गेट 10 से 15 में से एंट्री ले सकेंगे. जबकि बहादुरशाह जफर मार्ग (पेट्रोल पंप के पास) से आने वाले लोग गेट 16 से 18 गेट से एंट्री करेंगे.
यहां रहेगी पार्किंग
जो लोग अपनी गाड़ियों से मैच देखने आएंगे वे माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त गाड़ी पार्क कर सकेंगे. इसके अलावा शांति वन पार्किंग सहित आसपास की सर्विस लेनों में भी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे. हालांकि अगर इनके अलावा कोई गलत गाड़ी पार्क करता है तो ट्रैफिक पुलिस उसकी गाड़ी उठा ले जाएगी.
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kolkata,Kolkata,West Bengal



