Rajasthan

न प्राइवेट फीस, न महंगे संसाधन… सरकारी स्कूल बना मॉडल! अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा कड़ी टक्कर

Last Updated:May 05, 2026, 10:00 IST

Sikar Hindi News: सीकर जिले में एक शिक्षक की मेहनत और समर्पण ने सरकारी स्कूल की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. कभी संसाधनों की कमी और कम नामांकन से जूझ रहा यह स्कूल आज क्षेत्र में एक मॉडल स्कूल बन चुका है. शिक्षक ने नवाचार, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देकर शिक्षा का स्तर ऊंचा किया. स्कूल में साफ-सफाई, स्मार्ट क्लास, खेलकूद और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बढ़ा. अब यह सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है और आसपास के गांवों के बच्चे यहां पढ़ने के लिए आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Sikar News: सीकर जिले के मेई गांव में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किसी बड़े प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है. यह स्कूल अंग्रेजी माध्यम में संचालित होता है. इस स्कूल के शिक्षक अजय शेखावत के सतत प्रयासों से यह स्कूल क्षेत्र की सबसे अच्छी स्कूलों में गिने जाने लगी है. इस शिक्षक ने जनसहयोग और भामाशाहों के सहयोग से बिना किसी सरकारी मदद से जर्जर स्थिति वाले स्कूल भवन को नया रूप दे दिया.

यह सरकारी स्कूल आज आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां पढ़ने वाले बच्चों को आज यहां स्वच्छ वातावरण मिलता है. इसके अलावा आधुनिक शिक्षा सामग्रियों से पढ़ाया जाता है. इन सुविधाओं के चलते यह स्कूल क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है. शिक्षक अजय शेखावत की पहल पर विद्यालय के पुराने व जर्जर कमरों की मरम्मत कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है.

विद्यालय में टीनशेड सहित मंच का निर्माण करवाया गयाशिक्षक अजय शेखावत ने बताया कि गांव की इस सरकारी स्कूल में उनके पिता पढ़े हुए है और आज वे इस स्कूल में नौकरी कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह स्कूल उनके लिए किसी मंदिर से कम नहीं है. इसी सोच के चलते उन्होंने गांव के भामाशाह गणेश सुंडा के सहयोग से विद्यालय परिसर में टीनशेड सहित मंच का निर्माण करवाया. आज इस जगह में प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां सुचारु रूप से आयोजित हो रही है.

विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए सुरक्षा के लिहाज से विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. एक और भामाशाह घनश्याम बाज्या ने पुरानी बिल्डिग में रंग-रोशन करवाया. महेंद्र सिंह मेई के सहयोग से कंप्यूटर लैब 1 नवीनीकरण और लॉकर की व्यवस्था की गई ह जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिल रही है. जमवाय बिल्डर्स जयपुर ने पूरे परिसर में पंखे लगाए. गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों को आधुनिक सुविधा और खेलकूद गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए गांव की सरपंच भी पीछे नहीं रही. सरपंच प्रेम देवी परसवाल ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की स्थापना करवाई। राजकुमार परसवाल ने बच्चों को पानी पीने के लिए एक बोरवेल का निर्माण करवाके स्कूल को सुपर्द किया हे.

स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी इस सत्र का परीक्षा परिणाम पूरी पंचायत की किसी भी स्कूल से उत्कृष्ट रहा, विद्यालय की कक्षा 10 और कक्षा 12 के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे, कक्षा 12 के टॉपर रहे शिवराज सिंह शेखावत ने 92 पॉइंट 40% अंक प्राप्त किया तथा कक्षा 10 में अजय कुमार रेगर ने 88.30% प्राप्त किए. स्टूडेंट के लिए बेहतर सुविधा और परिणाम के चलते लगातार यहां बच्चों की प्रवेश संख्या भी बढ़ोतरी हो रही है. अभिभावकों का भी सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है. अनुशासित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और आधुनिक संसाधनों के कारण पहले जहां बच्चे प्राइवेट स्कूलों में जाते थे आज वह इसी सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं. अब तक 100 से ज्यादा नए बच्चों ने इस विद्यालय में प्रवेश ले लिया हे. यहां नियमित रूप से कंप्यूटर कक्षाएं संचालित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा रहा है.

गर्मी की छुट्टियों में भी अतिरिक्त कक्षाएंगर्मी की छुट्टियों में भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाती है, ताकि पढ़ाई निरंतर जारी रहे. साथ ही, युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए विद्यालय परिसर में बीएसटीसी की निःशुल्क कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रा के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल रहा है. स्काउट-गाइड, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों भी इस स्कूल में आयोजित होती हैं. प्रधानाचार्या डॉ. इंदु गुप्ता ने कहा कि अजय शेखावत जैसे समर्पित शिक्षकों और सामूहिक प्रयासों से सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj