Rajasthan

Dholpur News: साहब, हमें इस नर्क से निकालो, 5 साल से जलभराव में डूबी जगदंबा कॉलोनी, घरों में आई दरारें

Last Updated:August 25, 2026, 16:34 IST

धौलपुर शहर के वार्ड नंबर 9 की जगदंबा कॉलोनी की गली नंबर 4 में पिछले करीब पांच साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है. बंद सीवर लाइन और नालों के कारण गली में गंदा पानी जमा है, जिससे घरों में सीलन व दरारें आ रही हैं और लोगों को सांपों का डर भी सता रहा है. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

धौलपुर. साहब हमें इस नर्क से निकालो, इस गंदगी में जीना मुश्किल हो गया है, यह कहना है धौलपुर शहर के वार्ड नंबर 9 की जगदंबा कॉलोनी की गली नंबर 4 के लोगों का. यहां पिछले करीब पांच साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है, सीवर लाइन और नाले बंद होने से पूरी गली में पानी भरा हुआ है. बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं. कई मकानों के चारों तरफ पानी जमा है. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है.

स्थानीय निवासी गुंजन शर्मा ने बताया कि जलभराव के कारण उनके घर में सीलन और दरारें आने लगी हैं. दीवारों में पानी जाने से मकान कमजोर हो रहा है और कभी भी हादसा होने का डर बना रहता है. उनका कहना है कि पानी की निकासी के लिए नालों की उचित व्यवस्था नहीं है. कई जगह नालों को खोदकर छोड़ दिया गया है,  उन्होंने बताया कि प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

पानी में सांप दिखाई देने से लोगों में डर

स्थानीय निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि करीब पांच साल से गली में पानी भरा हुआ है, जलभराव के कारण कॉलोनी में सांप भी निकल रहे हैं. पानी में सांप दिखाई देने से लोगों में डर बना रहता है. साथ ही गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, उनका कहना है कि पार्षद और विधायक तक समस्या पहुंचाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ. संदीप जगरिया ने बताया कि जलभराव से घरों में सीलन और दरारें आ रही हैं. बच्चे न तो ठीक से खेल पा रहे हैं और न ही स्कूल जा पा रहे हैं गर्मी से राहत के लिए घर के बाहर कूलर लगाए रखे हैं जलभराव होने की वजह से कूलर में करंट आने लगा है सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे मासूम बच्चों को उठाने पड़ रही है. कई बार विधायक, सांसद, पार्षद और जिला प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन कोई भी समस्या देखने नहीं पहुंचा.

प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सीवर लाइन और नाले पूरी तरह बंद हैं. पानी की निकासी नहीं होने से लोग घरों में कैद जैसे हो गए हैं, रोजमर्रा का सामान और राशन लाने में भी परेशानी होती है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि सहाब हमें इस नर्क से निकाला जाए, इस गंदगी में रहना मुश्किल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बंद सीवर लाइन को ठीक कराने, नालों का निर्माण कराने और पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि जलभराव जैसी गंभीर समस्या से कॉलोनीवासियों को निजात मिल सके.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

August 25, 2026, 16:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj