Tech

वनप्लस-सैमसंग के बाद Motorola का बड़ा झटका! ₹3,000 तक बढ़ने वाले हैं ये दो स्मार्टफोन, लीक हुई डिटेल

भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. OnePlus, Realme, Samsung और Vivo के बाद अब Motorola भी अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है. एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी Motorola Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion की कीमतों में जल्द इजाफा कर सकती है. दोनों फोन पहले भी कीमत बढ़ने का सामना कर चुके हैं.

टिप्स्टर Sanju Chaudhary के मुताबिक, Motorola Edge 70 Fusion के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

लीक के मुताबिक, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत बढ़कर ₹33,999 हो सकती है. वहीं 8GB+256GB वेरिएंट ₹35,999 और 12GB+256GB मॉडल ₹37,999 में मिल सकता है. टॉप मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की कीमत ₹40,999 तक पहुंचने की बात कही गई है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि Edge 70 Fusion की कीमत पहले ही बढ़ाई जा चुकी है. फोन को भारत में इस साल 8GB+128GB मॉडल के लिए ₹26,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. बाद में इसके वेरिएंट की कीमतें क्रमशः ₹30,999, ₹32,999 और ₹35,999 तक पहुंच गई थीं.

Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Edge 60 Fusion भी होगा ₹3,000 महंगा?

मोटोरोला एज 60 Fusion की कीमत में भी ₹3,000 की बढ़ोतरी की बात सामने आई है. फिलहाल इसका 12GB+256GB वेरिएंट ₹29,999 में उपलब्ध है. कीमत बढ़ने के बाद यह मॉडल ₹32,999 का हो सकता है.

यह भी इस फोन की पहली कीमत बढ़ोतरी नहीं होगी. अप्रैल में भी इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत में ₹2,000 के इजाफे की खबर सामने आई थी.

Edge 60 Fusion को भारत में अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था. उस समय 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 12GB+256GB मॉडल की कीमत ₹24,999 थी. यानी लॉन्च के मुकाबले इसकी कीमत में काफी बदलाव हो चुका है.

कैसे हैं Edge 60 Fusion के फीचर्स

फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 6.67 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.

कैमरा सेटअप में OIS वाला 50MP मेन सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. पावर के लिए फोन में 5,500mAh बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

अगर यह कीमत बढ़ोतरी लागू होती है, तो दोनों Motorola फोन की शुरुआती कीमत उनके लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी ज्यादा हो जाएगी.

फिलहाल कंपनी ने इन संभावित कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए नई कीमतों को लेकर आखिरी जानकारी Motorola की घोषणा के बाद ही क्लियर होगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj