Rajasthan

नागौर घूमने का कर रहे हैं प्लान? तुरंत लिस्ट में शामिल कर लें ये नाम, रील्स में भी नहीं देखे होंगे ऐसे नजारे!

Last Updated:November 20, 2025, 15:01 IST

Nagaur Famous Spot : नागौर के जैन ग्लास मंदिर, सैंड ड्यूज विलेज, कुचामन किला, मीरा मंदिर और खीवसर किला अपनी अनोखी वास्तुकला, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध हैं. यहां तक बहुत कम लोग ही घूमने आ पाते हैं. लेकिन एक बार जो आ गए वे सभी से इसका गुण गाते हैं. आइये जानते हैं आखिर इन सबमें ऐसा क्या खास है.जैन ग्लास मंदिर

जैन ग्लास मंदिर: जैसे ही आप इस मंदिर में प्रवेश करते हैं, आपको इसकी भव्यता देखने को मिलेगी, जहां कांच की मूर्तियां प्रमुख आकर्षण हैं. यह नागौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जो अपनी अद्वितीय वास्तुकला के लिए जाना जाता है. मंदिर की कलात्मक शिल्पकला जैन पवित्र ग्रंथों पर आधारित पुराने समय की अविश्वसनीय कला को प्रदर्शित करती है. इसके अलावा, यहां संगमरमर की सुंदर कारीगरी भी देखने को मिलती है, जो इस स्थान की शोभा बढ़ाती है. यह मंदिर भगवान महावीर और 23 अन्य पूजनीय जैन तीर्थंकरों की मूर्तियों के दर्शन के लिए एक आदर्श स्थान है. यह पर्यटक स्थल नागौर की करणी कॉलोनी में स्थित है.

सैंड ड्यूज विलेज

नागौर के खींवसर तहसील में बना सैंड ड्यूज विलेज इतना खूबसूरत है कि विदेशों से लोग यहां शादी करने के लिए आते हैं. आकला गांव में बना यह पर्यटक स्थल रेत के टीलों के बीच साल 2001 में बनकर तैयार हुआ. इसकी खूबसूरती की चर्चा शुरू हुई, तो बॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए यह मनपसंद शूटिंग-प्लेस बन गया.

नागौर किला

कुचामन का किला अपने प्रखर और भीमकाय परकोटो, 32 दुर्गों, 10 द्वारो और विभिन्न प्रतिरोधक क्षमता वाला किला है. यह एकमात्र अनोखी वास्तुकला वाला किला है. इस किले में जल संरक्षण और प्रबंधन की अच्छी व्यवस्था है. किले में कई भूमिगत टैंक आज भी विद्यमान है कुचामन किले में कई भूमिगत गुप्त ठिकाने, प्राचीन अंधकूप, कारागार हैं जिन्हें आज भी देखा जा सकता है. वर्तमान मे अब ये हेरिटेज होटल में तब्दील हो गया है और यहा बौलीवुड फिल्मो की सूटिंग होती है.

Add as Preferred Source on Google

मीराबाई मंदिर

मीराबाई के जीवन की कहानी और कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति से लोग आज भी प्रेरित होते हैं. मीराबाई का सम्मान करने वाला और उनके जीवन और विरासत को दर्शाने वाला मेड़ता का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल मीरा मंदिर है. पूजा स्थल होने के अलावा, मीरा मंदिर मीराबाई के जीवन और समय के बारे में जानकारी देता है. मीराबाई के जीवन की कहानियाँ मंदिर की दीवारों पर मूर्तियों और नक्काशी में चित्रित की गई हैं. मीराबाई के शुरुआती वर्षों से लेकर उनके अंतिम क्षणों तक, आप यहाँ उनकी यात्रा का अनुसरण कर सकते हैं.

खींवसर किला

राजस्थान के नागौर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक दुर्ग है, जो अपने भव्य स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. यह किला 16वीं शताब्दी में राव करमसिंह ने बनवाया था, जो जोधपुर के शासक राव मालदेव के वंशज थे. खीवसर किला मरुस्थलीय क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद अपनी मजबूत दीवारों और सुंदर महलों के लिए जाना जाता है. इसकी स्थापत्य शैली में राजपूती और मुगल वास्तुकला का सुंदर समन्वय देखा जा सकता है. किले के भीतर सुंदर झरोखे, दरबार हॉल, और आंतरिक आंगन इसकी भव्यता को दर्शाते हैं. वर्तमान में यह किला एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित किया गया है, जो पर्यटकों को राजसी जीवनशैली का अनुभव कराता है.

First Published :

November 20, 2025, 15:01 IST

homerajasthan

नागौर घूमने का कर रहे हैं प्लान? इस जगह जरूर जाएं, नजारे कर देंगे हैरान!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj