National

Donald Trump Signs US-Iran Peace Deal: ईरान-अमेरिका डील डन: उधर फ्रांस में PM मोदी, इधर होर्मुज पर आई खुशखबरी, ट्रंप ने चिल्लाकर दी गुड न्यूज!

होमताजा खबरदेश

उधर फ्रांस में मोदी, इधर होर्मुज पर आई खुशखबरी, ट्रंप ने चिल्लाकर दी गुडन्यूज

Last Updated:June 18, 2026, 06:43 IST

Donald Trump Signs US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. हालांकि, अंतिम समझौते पर 19 जून को जेनेवा में साइन होने हैं. ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान इस समझौते पर साइन किए. अब होर्मुज खुलने का वक्त आ गया. होर्मुज पर यह खुशखबरी ऐसे वक्त में आई है, जब पीएम मोदी खुद फ्रांस में हैं. उधर फ्रांस में मोदी, इधर होर्मुज पर आई खुशखबरी, ट्रंप ने चिल्लाकर दी गुडन्यूजZoomपीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात (फाइल फोटो)

Trump Signs US-Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में तनाव अब आखिरी चरण में हैं. ईरान-अमेरिका जंग अब खत्म हो गई. अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया. चार महीने से जिस पल का इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पीएम मोदी अभी फ्रांस में हैं. जब पीएम मोदी फ्रांस में हैं, तभी होर्मुज पर खुशखबरी आई है. जी हां, फ्रांस में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका-ईरान एमओयू पर साइन किए. साथ ही खुद डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय में चिल्लाकर यह गुड न्यूज पत्रकारों को दी. उधर ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने भी समझौता ज्ञापन पर साइन किए. अमेरिका-ईरान डील पर फाइनल साइन 19 जून को जेनेवा में होंगे.

दरअसल, अमेरिका-ईरान डील पर साइन के दौरान एक दिलचस्प संयोग भी देखने को मिला. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के कार्यक्रमों में शामिल रहे. दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साइन तब किए, जब वह फ्रांस में ही थे. यह कदम दोनों देशों के बीच करीब चार महीने से जारी तनाव और सैन्य टकराव को खत्म करने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है. बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर अटैक किया था.

ईरान-अमेरिका डील पर ट्रंप ने साइन किए.

ट्रंप ने चिल्लाकर दी खुशखबरीफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील को मंजूरी दी. उन्होंने मैक्रों के बगल में ही इस पीस डील पर साइन किए. बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने भी हस्ताक्षर की पुष्टि की. इतना ही नहीं, खुद डोनाल्ड ट्रंप ने जोर से आवाज लगाकर इसकी जानकारी दी. राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान वर्साय में ईरान के साथ हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन किए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को चिल्लाकर कहा- इट्स साइन्ड. यानी इस पर साइन हो गए हैं.

“It’s signed.”

President Trump told reporters he signed the Iran memorandum of understanding in Versailles as he departed the palace following a dinner with French President Emmanuel Macron.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj