12 दिन में दोहरी खुशखबरी! उमंग रावल ने RAS में मारी बाजी, TSP में तीसरी और ऑल इंडिया में 18वीं रैंक

Last Updated:April 19, 2026, 23:47 IST
Udaipur News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में उमंग रावल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) क्षेत्र में तीसरी रैंक और ऑल इंडिया स्तर पर 18वीं पोजीशन प्राप्त की है. यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि उन्हें मात्र 12 दिनों के भीतर दोहरी खुशखबरी मिली, जिन्होंने उनकी सफलता को और भी खास बना दिया. उमंग रावल की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति का परिणाम है. उन्होंने लगातार अध्ययन, मॉक टेस्ट और करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ के जरिए यह मुकाम हासिल किया.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर: राजस्थान डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र के पादरड़ी बड़ी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय उमंग रावल ने आरएएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उमंग ने आरएएस 2024 के परिणाम में ऑल ओवर 18वीं रैंक प्राप्त की है, वहीं टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) क्षेत्र में तीसरा स्थान हासिल किया है.खास बात यह है कि इस सफलता से महज 12 दिन पहले ही उमंग ने समाज कल्याण अधिकारी के पद पर जॉइनिंग दी थी, जिससे उनके परिवार को एक साथ दोहरी खुशी मिली है.उमंग रावल की इस उपलब्धि से उनके गांव पादरड़ी बड़ी में जश्न का माहौल है.
जैसे ही उमंग अपने गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया.पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई गई. उमंग के पिता प्रवीण रावल कराड़ा सीनियर स्कूल में अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक हैं, जबकि उनकी मां हर्षा रावल झाखरी स्कूल में पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं.
सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत करते रहेपिता बताते हैं कि उमंग बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहे हैं. उन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, वहीं बीएससी मैथ्स में 86 प्रतिशत से पास हुए. ग्रेजुएशन के बाद उमंग ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत करते रहे. वे अब तक पांच बार यूपीएससी की परीक्षा दे चुके हैं और अभी भी अंतिम प्रयास के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं. उमंग फिलहाल उदयपुर में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं और रोजाना तय समय के अनुसार पढ़ाई करते हैं.
जयपुर में अपनी जॉइनिंग दी थीइससे पहले भी उमंग ने 2023 के आरएएस एग्जाम में टीएसपी क्षेत्र में 8वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें अधीनस्थ सेवा में समाज कल्याण अधिकारी, डूंगरपुर के पद पर पोस्टिंग मिली. उन्होंने हाल ही में जयपुर में अपनी जॉइनिंग दी थी, लेकिन अब नई रैंक के साथ उनके लिए और बेहतर अवसर खुल गए हैं.
अनुशासन और आत्मविश्वास जरूरीउमंग रावल की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.कई बार असफलता का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे. उमंग का मानना है कि सफलता के लिए सही रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास जरूरी है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
April 19, 2026, 23:47 IST



