उदयपुर के स्कूल में घुसा खूंखार भैंसा, 2 घंटे तक मचा तांडव, जान बचाने के लिए कमरों में बंद रहे बच्चे और स्टाफ

Last Updated:August 11, 2026, 17:44 IST
Udaipur Gogunda Buffalo Attack: उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र की मोडी ग्राम पंचायत स्थित सेवागड़ी स्कूल में मंगलवार को भैंसा घुसने से हड़कंप मच गया. भैंसे ने स्कूल परिसर में करीब दो घंटे तक उत्पात मचाया, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई. अपनी सुरक्षा के लिए सभी लोग स्कूल के कमरों में जाकर बंद हो गए. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को दी. ग्रामीणों के अनुसार, यह भैंसा पिछले करीब 10 दिनों से इलाके में आतंक का कारण बना हुआ है. दो दिन पहले भी उसने एक बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल के पेट में 27 से अधिक टांके लगाए गए.
ख़बरें फटाफट
स्कूल में अचानक घुसा भैंसा और मची भगदड़, डर के मारे कमरों में कैद हुए विद्यार्थी
उदयपुर. जिले के गोगुंदा क्षेत्र स्थित मोडी ग्राम पंचायत के सेवागड़ी स्कूल में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब एक आवारा भैंसा तेज रफ्तार में स्कूल परिसर के भीतर घुस आया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्कूल में मौजूद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ में चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई. भैंसे को आक्रामक रुख में परिसर में घूमते देख सभी ने भागकर कमरों में शरण ली और अंदर से दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई.
स्कूल परिसर में दाखिल होने के बाद भैंसे ने वहां जमकर उत्पात मचाया. वह काफी देर तक मैदान और बरामदे में इधर-उधर दौड़ता रहा. इस दौरान विद्यार्थी और शिक्षक करीब दो घंटे तक खौफ के साए में कक्षाओं के अंदर ही कैद रहने को मजबूर हो गए. मासूम बच्चे डर के मारे सहमे रहे. घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की सांसें अटक गईं और वे धीरे-धीरे स्कूल के आसपास जुटने लगे. ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी.
10 दिनों से इलाके में बना हुआ है दहशत का माहौलस्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह भैंसा कोई नया नहीं है, बल्कि पिछले करीब 10 दिनों से पूरे क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ है. वह आए दिन राहगीरों और मवेशियों को निशाना बना रहा है, जिससे लोग अपने घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं. गोगुंदा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस आवारा पशु की वजह से हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है.
दो दिन पहले बाइक सवार पर किया था खूनी हमलाग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी इस आक्रामक भैंसे ने सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक पर जोरदार हमला कर दिया था. इस हमले में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल युवक के पेट में 27 से अधिक टांके आए थे और वह फिलहाल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.
प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोशस्कूल में घटी इस घटना के बाद से ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग के प्रति गहरा असंतोष है. लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद इस खूंखार पशु को पकड़ने या काबू करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रेस्क्यू टीम भेजकर भैंसे को पकड़ा जाए ताकि बच्चों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
August 11, 2026, 17:44 IST



