उपकप्तानी डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट, रेड बॉल क्रिकेट में गर्दा उड़ाने को बेताब, 23 अगस्त को मैदान में उतरेंगे

होमखेलक्रिकेट
उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट, रेड बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को बेताब
Last Updated:August 11, 2026, 17:49 IST
vaibhav sooryavanshi instagram post: वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान के तौर पर दलीप ट्रॉफी डेब्यू मैच से पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रेड बॉल क्रिकेट से अभ्यास कर रहे हैं. वीडियो में वैभव का आक्रामक अंदाज से ज्यादा सॉलिड डिफेंस देखने को मिला. वैभव 23 अगस्त को एक्शन में नजर आएंगे. ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा.दलीप ट्रॉफी के लिए जमकर अभ्यास कर रहे वैभव सूर्यवंशी.
नई दिल्ली. टीम इंडिया की जर्सी में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पूरा फोकस अब रेड बॉल क्रिकेट पर है. 15 साल का यह युवा सनसनी बल्लेबाज 23 अगस्त को दलीप ट्रॉफी में एक्शन में नजर आएगा. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी जमकर अभ्यास कर रहे हैं. इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिखाई है. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम ने उपकप्तान नियुक्त किया. इस फैसले के बाद वह काफी चर्चा में भी रहे. हालांकि, अब वैभव ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उससे पता चल रहा है कि इस युवा बैटर का पूरा ध्यान बाहरी बातों से ज्यादा अपनी प्रैक्टिस पर है. वैभव की नजरें दलीप ट्रॉफी में अपने उपकप्तानी डेब्यू को यादगार बनाने पर होंगी.
वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह बल्लेबाजी के दौरान डिफेंस के साथ-साथ आक्रामक शॉट्स पर भी काम करते नजर आए. उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कैप्शन में लिखा, ‘Preparation’.इसका मतलब यह यह है कि वैभव नई चुनौती के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं.
View this post on Instagram



