Entertainment

डॉक्टर बनने का देखा सपना, ‘मिस आंध्र’ बनने के बाद बदली किस्मत, जिस्म बेचकर कमाने लगी पैसा

Last Updated:July 11, 2026, 21:59 IST

एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रही है. उन्होंने सालों पहले अपनी जिंदगी के कई राज उजागर करके सबको चौंका दिया था. एक्ट्रेस का कहना था कि वे शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया में इतना खो गई थी कि गलत रास्ता पकड़ लिया. उन्होंने आलीशान जिंदगी की चाहत में पैसों के बदले शरीर बेचा. करीब 10 साल बाद उनका नाम विवादित केस में सामने आया.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के कुछ विवाद इतने बड़े होते हैं कि सालों बीत जाने के बाद भी लोग उनके बारे में बातें करना बंद नहीं करते. मशहूर एक्ट्रेस की कहानी आज भी चर्चा में है. उन्होंने सरेआम ऐसा कबूलनामा किया था जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई थी. एक्ट्रेस ने खुले तौर पर माना था कि उन्होंने पैसों के लिए मर्दों के साथ संबंध बनाए थे. इतना ही नहीं, उनका नाम हाई-प्रोफाइल केस में भी आया, जिसने उन्हें दोबारा सुर्खियों में ला दिया. (फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

एक्ट्रेस ने साल 2012 में अपने ट्वीट्स के जरिए बड़ा खुलासा किया था. शर्लिन ने माना था कि उन्होंने अपने अतीत में पैसों के बदले मर्दों के साथ संबंध बिताए थे. कई लोगों ने पैसों के बदले संबंध बनाने के लिए उनसे संपर्क किया था. उन्होंने लग्जरी लाइफस्टाइल और ग्लैमर की चाहत में रास्ता चुना था. वे यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने साफ किया कि वे सहानुभूति पाने या खुद को सुधारने के लिए यह सब नहीं कह रही हैं, बल्कि सिर्फ सच बयां कर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्वीट में खुलकर लिखा था कि वे आगे बढ़ने से पहले सब कुछ साफ कर देना चाहती हैं. उनका मकसद लोगों को हैरान करना या खुद को ‘बुरी लड़की से अच्छी लड़की’ साबित करना बिल्कुल नहीं है. उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने ट्विटर हैंडल और ऑफिशियल ईमेल पर लगातार ऐसे लोगों के मैसेज और नंबर मिल रहे हैं जो पैसे देकर उनके करीब आना चाहते हैं. उन्होंने माना था कि अतीत में कई बार उन्होंने पैसों के लिए ऐसा किया है, लेकिन उन पुराने कड़वे अनुभवों में से किसी को याद नहीं रखना चाहतीं. (फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

Add as Preferred Source on Google

शर्लिन ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बात को थोड़ा और साफ तरीके से सामने रखा. उन्होंने बताया कि बचपन में उनका सपना एक डॉक्टर बनने का था क्योंकि उन्हें साइंस में दिलचस्पी थी. उनके पिता भी एक डॉक्टर थे. वे पढ़ाई-लिखाई और बाकी एक्टिविटीज में भी आगे रहती थीं. सब कुछ बढ़िया चल रहा था, लेकिन तभी उन्होंने ‘मिस आंध्र’ का खिताब जीत लिया. महज 19 साल की उम्र में वह शोबिज की चमकीली दुनिया की तरफ खिंची चली गईं और उनकी जिंदगी का रास्ता ही बदल गया. (फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

शर्लिन ने बताया कि उन्होंने मॉडलिंग के शुरुआती दौर में अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को डेट करना शुरू कर दिया था. वे लोग उन्हें महंगे-महंगे गिफ्ट्स देते थे और बहुत लाड़-प्यार से रखते थे. मगर शर्लिन चोपड़ा को समझने में थोड़ा वक्त लगा कि जरूरतों पर टिके इन रिश्तों में सच्ची परवाह, इज्जत और प्यार जैसी चीजें गायब थीं. उन्हें सोच-विचार के बाद समझ आया कि अगर कोई इंसान आपको पाना चाहता है, तो इसका मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह दिल से आपकी कद्र भी करता है.<br />(फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

शर्लिन चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा कि उनके खुलासे का असली मकसद अपने अतीत की कड़वाहट को पीछे छोड़ना था. वे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती थीं, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि मीडिया ने उनकी बातों का पूरी तरह से गलत मतलब निकाल लिया.<br />(फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

शर्लिन चोपड़ा साल 2021 में एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गईं. इस बार मामला इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने से जुड़ा हुआ था. इंटरनेट पर एडल्ट कॉन्टेंट डालने की शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक्शन लिया. शर्लिन के खिलाफ एक नया मामला दर्ज कर लिया. (फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

शर्लिन ने पूरे मामले पर अपना बचाव किया और सफाई दी. उन्होंने कहा कि जो भी कंटेंट इंटरनेट पर था, वह दरअसल यूके की एक कंपनी के लिए कानूनी तौर पर बनाया गया था जो इसे ‘पे-पर-व्यू’ प्लेटफॉर्म पर चलाती थी. जो मटीरियल फ्री में इंटरनेट पर दिख रहा था, वह पूरी तरह से पायरेटेड था. (फोटो साभार: Instagram@_sherlynchopra_)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj