GST अधिकारी के घर लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 600 CCTV खंगालने के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:July 11, 2026, 22:20 IST
Alwar GST officer house robbery case: अलवर के शालीमार नगर में जीएसटी अधिकारी ओम प्रकाश के घर हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने रामगढ़ और खैरथल-तिजारा क्षेत्र के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं किया था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों ने उन्हें पकड़वा दिया. गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार है. सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
Alwar News: जीएसटी अधिकारी के घर लूट का खुलासा, 4 लुटेरे गिरफ्तार
Alwar News: अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार नगर में जीएसटी अधिकारी ओम प्रकाश के घर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण किया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी भी फरार है. पुलिस की टीमें उसकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य लूट नहीं थी, बल्कि इसे बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया था. लुटेरों ने वारदात से पहले कई दिनों तक अधिकारी के घर और पूरे इलाके की बारीकी से रेकी की थी. आरोपियों की योजना इतनी पक्की थी कि उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग ही नहीं किया, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके.
तकनीकी साक्ष्यों का सहाराआरोपियों द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल न करने के बावजूद, अलवर पुलिस ने हार नहीं मानी. पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और कैमरों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा.
अपराधियों का पुराना रिकॉर्डगिरफ्तार किए गए आरोपी रामगढ़ और खैरथल-तिजारा क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी आरोपी पहले से ही लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है ताकि पूरे गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त किया जा सके.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



