Rajasthan

तीन सेकंड में बदली ड्रेस, साइकिल पर करतब, जोधपुर में रैंबो सर्कस का आज आखिरी शो, रोमांच से यादगार होगी विदाई

Last Updated:August 16, 2026, 12:11 IST

जोधपुर में करीब एक महीने से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा रैंबो सर्कस आज आखिरी बार रोमांच और हंसी का रंग बिखेरेगा. मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले अंतिम शो में 22 प्रमुख एक्ट, लेजर शो, बबल शो, हैरतअंगेज करतब और चंद सेकंड में ड्रेस बदलने वाली प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

जोधपुर. मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में शनिवार और रविवार को रैंबो सर्कस के आखिरी शो आयोजित किए जा रहे हैं. करीब एक महीने से जोधपुरवासियों का मनोरंजन कर रहे रैंबो सर्कस में देशभर के कलाकार अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांच और हंसी का अनुभव करा रहे हैं. सर्कस के आज आखिरी दिन शो से पहले कलाकारों में भी उत्साह है और दर्शकों को एक बार फिर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से यादगार अनुभव दिया जा रहा है.

एक समय था जब सर्कस में जानवरों के साथ कई तरह के करतब दिखाए जाते थे, लेकिन समय के साथ सर्कस की दुनिया भी बदल गई. अब जानवरों की जगह कलाकारों के रोमांचक करतब, कॉमेडी और रंगमंचीय प्रस्तुतियों ने ले ली है. रैंबो सर्कस के निर्देशक बीजू के अनुसार, आज की पीढ़ी और बच्चों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुतियों में बदलाव किया गया है. तंबू की जगह थिएटर और ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होने से दर्शकों को बेहतर माहौल और सुविधाजनक अनुभव मिलता है.

22 प्रमुख एक्ट, चंद सेकंड में बदलते हैं कलाकारों के रूपरैंबो सर्कस में करीब 22 प्रमुख एक्ट प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जबकि कलाकारों के पास 30 से अधिक तरह की प्रस्तुतियां हैं. इनमें रोमांचक करतबों के साथ कॉमेडी और कुछ ही सेकंड में ड्रेस बदलने वाली प्रस्तुतियां खास आकर्षण का केंद्र हैं. कलाकारों के लिए कुछ सेकंड में वेशभूषा बदलना आसान नहीं होता, लेकिन वर्षों की प्रैक्टिस और रोजाना के अभ्यास ने इसे उनके लिए नियमित काम बना दिया है. यही वजह है कि मंच पर यह पूरा बदलाव बेहद सहज और आकर्षक नजर आता है.

देशभर के कलाकारों को मंच, भारतीय प्रतिभाओं को बढ़ावाबीजू ने बताया कि रैंबो सर्कस में हिंदुस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. सर्कस का उद्देश्य देश के कलाकारों और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है. कई कलाकार बचपन से ही सर्कस की दुनिया से जुड़े हुए हैं और वर्षों से अलग-अलग करतबों का अभ्यास करते आ रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों से भारतीय कलाकारों को ही मंच देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. बदलते मनोरंजन के दौर में सर्कस का चलन भले ही कम हुआ हो, लेकिन ऐसे कलाकार आज भी अपनी कला के जरिए इस दुनिया को जिंदा रखे हुए हैं और दर्शकों को कुछ घंटों के लिए तनाव भरी जिंदगी से दूर हंसी और रोमांच की दुनिया में ले जा रहे हैं.

रोमांचक करतबों के साथ कलाकारों ने बांधा समांरैंबो सर्कस में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब पेश कर दर्शकों को रोमांचित किया. लेजर शो के बीच कलाकारों ने शानदार डांस की प्रस्तुति दी, तो वहीं कुछ कलाकारों ने महज तीन-तीन सेकंड में अपनी वेशभूषा बदलकर दर्शकों को हैरान कर दिया. किसी कलाकार ने साइकिल पर संतुलन और करतब दिखाए तो किसी ने बालों के सहारे खतरनाक और रोमांचक प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं. इसके साथ ही बबल शो ने भी बच्चों और परिवारों का खासा ध्यान आकर्षित किया. बदलते दौर के साथ सर्कस में शामिल किए गए ये नए अंदाज दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ रोमांच का भी अलग अनुभव लेकर आए. जोधपुर में रैंबो सर्कस का आज यानी 16 अगस्त, रविवार को आखिरी शो है. मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आज के शो का समय सुबह 11 बजे, दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और शाम 7 बजे हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 12:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj