Entertainment

‘रामायण’ को बनाने में खर्च हुए 4000 करोड़? किस हिसाब से ये भारत की सबसे महंगी फिल्म, यश ने समझाया बजट का गणित

Last Updated:August 16, 2026, 12:11 IST

रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट पर यश ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि यह दोनों फिल्मों का कुल बजट है, जिसमें प्रमोशन भी शामिल है. यश इस साल दो बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. पहला तो टॉक्सिक और दूसरा रामायण.'रामायण' को बनाने में खर्च हुए 4000 करोड़? यश ने समझाया बजट का गणितZoom

‘रामायण’ का जब से ऐलान हुआ है, तबसे लगातार चर्चा में हैं. इसकी कास्टिंग हो या बजट, सबकुछ फैंस को एक्साइेटड कर रहा है. सबसे ज्यादा हैरानी ‘रामायण’ की लागत पर हुई. इसे लेकर दावा भी किया गया कि ये अबतक की भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी. नमित मल्होत्रा ने तो इस दो पार्ट की फिल्म का बजट 500 मिलियन डॉलर यानी 4 हजार करोड़ रुपये बताया. अब इतनी बड़ी राशि को सुनकर लोगों को हैरानी भी हुई और हंसी भी आई. आखिर ये कैसे मुमकिन है. इस पर अब ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभा रहे यश ने बयान दिया है. उन्होंने 4 हजार करोड़ के बजट का मैथ्स समझाया है.

‘आप की अदालत’ में यश से फिल्म के बजट पर सवाल किया गया. तब यश ने साफ किया कि 4 हजार करोड़ रुपये सिर्फ ‘रामायण’ पार्ट 1 का बजट नहीं है. इसके पीछे हॉलीवुड मैथ भी है. उन्होंने ये भी हिंट दिया कि इसके बजटको लेकर गलतफहमी ज्यादा हो रही है. यश ने बताया:

ये एक गलतफहमी है. मैं सबको क्लियर कर देना चाहता हूं कि 4000 करोड़ रुपये ‘रामायण’ की दोनों फिल्मों का बजट है. इसमें रिलीज से लेकर प्रमोशन तक का खर्चा शामिल है. यह बिल्कुल हॉलीवुड जैसा है. ये सब गणित मिलाकर ही नमित मल्होत्रा ने ऐसा बयान दिया. हॉलीवुड में बिल्कुल ऐसा ही होता है. वहां प्रमोशन पर फिल्मों के बराबर और कभी कभी बजट से भी ज्यादा खर्च होता है. ‘रामायण’ भी एक ग्लोबल प्रोजेक्ट है. तो रेवेन्यू भी ग्लोबल रहेगा.

क्यों जरूरी था इतना पैसा खर्च करनायश का कहना है कि इंडियन सिनेमा को विश्व तक पहुंचाने के लिए इतना पैसा खर्च करना जरूरी था. अगर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ऐसा नहीं करेगी तो दूसरी फिल्म इंडस्ट्री इसका फायदा उठाएंगी. सिनेमा एक पावर है, जिसके लिए सभी को बहुत मेनहत करनी होगी. रामायण और टॉक्सिक जैसी फिल्में इसे ग्लोबल फिल्मों के तार पर जगह दिलाने की कोशिश है.

यश की आने वाली दो फिल्मेंयश इस साल दो बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. पहला तो टॉक्सिक. जोकि 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है. फिर रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ में. इसका पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होगा.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 16, 2026, 12:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj