Rajasthan

DST का बड़ा एक्शन! 1.60 लाख मुल्य का 13 VVIP पास बरामद, 6 गिरफ्तार

Last Updated:May 02, 2026, 08:56 IST

Jaipur IPL Pass Black Marketing: जयपुर में आईपीएल वीवीआईपी पासों की कालाबाजारी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीएसटी साउथ टीम ने आरोपियों के पास से 13 वीवीआईपी पास, एक कार और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन पासों की कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी असली पासों को ब्लैक में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि पास किन लोगों को जारी हुए थे और नेटवर्क में और कौन शामिल है.

ख़बरें फटाफट

DST का बड़ा एक्शन! 1.60 लाख मुल्य का 13 VVIP पास बरामद, 6 गिरफ्तारZoomजयपुर में आईपीएल वीवीआईपी पासों की कालाबाजारी करने वाले छह गिरफ्तार

जयपुर. राजधानी जयपुर में आईपीएल मैचों के दौरान वीवीआईपी पासों की कालाबाजारी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. डीएसटी साउथ टीम ने ब्लैक में पास बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 13 वीवीआईपी पास बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है. इसके अलावा आरोपियों के पास से एक कार और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल इस अवैध कारोबार में किया जा रहा था.

यह कार्रवाई डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर की गई. पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग आईपीएल मैचों के पासों को ब्लैक में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. सूचना के आधार पर डीएसटी टीम ने प्लानिंग के साथ जाल बिछाया और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

पुलिस की पूछताछ में सामने आई ये बातें

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी असली वीवीआईपी पासों को अधिक कीमत पर बेचते थे और मैच के दौरान भारी डिमांड का फायदा उठाकर लोगों से मनमानी रकम वसूलते थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. खासतौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि ये वीवीआईपी पास मूल रूप से किन लोगों को जारी किए गए थे और किन माध्यमों से यह गिरोह तक पहुंचे. जांच एजेंसियों को शक है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

जयपुर पुलिस ने लोगों से की ये खास अपील

जयपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की कालाबाजारी से बचें और केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म या काउंटर से ही आईपीएल टिकट या पास खरीदें. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि ब्लैक में टिकट खरीदने या बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से यह भी कहा गया है कि यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसे गिरोहों पर लगाम लगाई जा सके.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj