Duleep Trophy Final: ईशान के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, तिलक वर्मा के गेंदबाजों की निकली हवा

होमखेलक्रिकेट
ईशान के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, तिलक वर्मा के गेंदबाजों की निकली हवा
Last Updated:September 07, 2026, 11:25 IST
Kumar Kushagra century: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए कुमार कुशाग्र ने दमदार शतकीय पारी खेली. कुशाग्र ने 128 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया. वह 101 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए. इसके अलावा कुशाग्र ने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर 230 रनों की पार्टनरशिप भी की. कुमार कुशाग्र ने जड़ा शतक
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी ईस्ट जोन के लिए बेहतरीन शतक लगाया. कुशाग्र ने साउथ जोन के खिलाफ खिताबी टक्कर 128 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया. अपनी इस पारी में कुशाग्र ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए. हालांकि, शतक पूरा करने के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर समय नहीं बिता सके. शतक के बाद कुशाग्र अपने स्कोर में सिर्फ 1 ही रन जोड़ पाए थे कि वह त्रिपुरणा विजय की गेंद पर सी मिलिंद के हाथों लपके गए.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 07, 2026, 11:25 IST



