Entertainment

‘ये बहुत ही रोमांटिक..’, 51 की अमीषा पटेल, 32 के हार्दिक पांड्या… डेटिंग की खबरों पर दिया एक्ट्रेस ने खरा जवाब

Last Updated:September 07, 2026, 11:47 IST

अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या संग वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने उन लोगों को जवाब दिया जो पार्टी के वीडियो को रोमांस के तौर पर देख रहे थे. उन्होंने उन लोगों को खरा जवाब दिया जो दोनों के नजदीकियों की खबरें उड़ा रहे थे.

हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या साथ में मुंबई के ताज महल पैलेस स्पॉट हुए थे. दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दोनों को यूं साथ-साथ देखकर इंटरनेट पर तरह तरह की बातें होने लगी. कुछ लोगों ने तो इन दोनों का नाम भी जुड़ा. जिसे लेकर अब अमीषा पटेल ने चुप्पी तोड़ी है.

एक्स पर एक यूजर ने एक क्लिप शेयर की थी. जिसमें अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा हुआ था. दोनों के बीच दोस्ती है या कुछ, इसे लेकर गपशप होने लगी थी, जिसपर अब अमीषा ने गुस्सा जाहिर किया है.

अमीषा पटेल ने इसी क्लिप को शेयर करते हुए बयान जारी किया है. उन्होंने यूजर को जवाब दिया कि कैसे एक कैजुअल सी मीटिंग को लोगों ने रोमांस में तब्दील करने की कोशिश की. जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं.

Add as Preferred Source on Google

पहले बताते हैं कि यूजर ने क्या कहा था? यूजर ने लिखा था, ‘अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे में पार्टी में हाथ रखा हुआ है, ये देखकर लग रहा है कि रेडिट पर चल रहे रूमर्स सही है. ये बेंगलुरु की पार्टी का वीडियो है.’

अब इस पर अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया. उन्होंने ताना मारते हुए कहा, “बिल्कुल सही कहा. हे भगवान, तुम सही हो… सच में, मेरा हाथ उस पर बहुत रोमांटिक अंदाज में था.” साथ ही मजाकिया वाले कई इमोजी भी दिखाए.

इसके बाद अमीषा ने अलग पोस्ट में साफ साफ अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, ‘मुझे नहीं पता लेकिन तुम्हारी जिंदगी में कोई दोस्त लड़की नहीं होगी. तभी तुम ऐसी चीजें पोस्ट कर रहे हो.’

इन सब गॉसिप्स के इतर 32 साल के हार्दिक पांड्या मॉडल मिहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक मिहिका संग रिश्ते में हैं. दोनों ने अपनी लवलाइफ को कंफर्म भी कर दिया था.

अमीषा पटेल की बात करें तो वह 51 साल की हैं. अभी कुंवारी हैं. उन्होंने घर नहीं बसाया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार गदर 2 में नजर आई थीं. जहां वह अपने आइकॉनिक रोल सकीना के रूप में दिखी थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 06, 2026, 18:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj