Rajasthan

ठंड में बेजान त्वचा का आसान इलाज! इन तीन चीजों से बनाएं नेचुरल मॉइस्चर सीरम, चेहरे पर दिखेगा तुरंत असर

Last Updated:November 27, 2025, 10:46 IST

विंटर स्किन केयर टिप्स: सर्दियों में तापमान गिरते ही त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिससे चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है. ऐसे में गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू से बना घरेलू सीरम सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है. गुलाब जल त्वचा को शांत कर ग्लो देता है, ग्लिसरीन नमी लॉक करता है और नींबू विटामिन C से स्किन को ब्राइट बनाता है. रात में इसे लगाने से त्वचा मुलायम, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड महसूस होती है.नियमित इस्तेमाल से एक सप्ताह में अच्छे परिणाम दिखते हैं.news 18

सर्दियों की शुरुआत होते ही सबसे पहली दिक्कत चेहरे और त्वचा पर दिखाई देने लगती है. तापमान गिरते ही स्किन अपनी नमी खोने लगती है, जिससे वह रूखी, बेजान और खुरदुरी महसूस होती है. ज्यादातर लोग मॉइस्चराइज़र बदलते रहते हैं, लेकिन फिर भी त्वचा पर वह ग्लो वापस नहीं आ पाता. ऐसे में एक आसान घरेलू नुस्खा सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जो तीन चीजों से मिलकर बनता है.

news 18

डर्मेटोलॉजिस्ट भी मानते हैं कि सर्दियों में स्किन को सबसे ज्यादा जरूरत होती है नमी की. रूखापन, फ्लेकी स्किन और चेहरे का बेजान पड़ना अक्सर मॉइस्चर की कमी का संकेत है. ऐसे में गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू का मिश्रण एक प्राकृतिक और बेहद असरदार उपाय माना जा रहा है. इसे बनाने में न सिर्फ कुछ ही सेकंड लगते हैं, बल्कि इसके फायदे भी तुरंत महसूस होते हैं.

news 18

गुलाब जल को हमेशा से ही स्किन के लिए बेहतरीन टोनर माना गया है. यह त्वचा को शांत करता है, पोषण देता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. वहीं ग्लिसरीन का काम त्वचा की नमी को लॉक करना है. यह स्किन की ऊपरी सतह पर एक लेयर बनाकर पानी को बाहर निकलने से रोकता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है. नींबू इस मिश्रण में विटामिन C प्रदान करता है, जो स्किन को ब्राइट करने और डेड सेल्स हटाने में मदद करता है.

Add as Preferred Source on Google

news 18

सर्दियों में खास बात यह है कि त्वचा को ज्यादा मॉइस्चर की जरूरत होती है और यह मिश्रण प्राकृतिक तरीके से नमी देता है. वहीं जिन लोगों को केमिकल बेस्ड उत्पादों से एलर्जी या साइड इफेक्ट की समस्या होती है, उनके लिए भी यह नुस्खा बेहद सुरक्षित माना गया है. हालांकि, संवेदनशील स्किन वाले लोग नींबू की मात्रा बहुत कम रखें या पैच टेस्ट के बाद ही इस्तेमाल करें.

news 18

ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मौसम में पानी कम पीने और ठंडी हवा के कारण चेहरे पर ड्राईनेस और फटने जैसी समस्याएं बढ़ती हैं. ऐसे में घरेलू नुस्खे अधिक कारगर साबित होते हैं, क्योंकि इनमें साइड इफेक्ट का खतरा बेहद कम होता है. गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू तीनों ही ऐसे तत्व हैं जो हर घर में आसानी से मिल जाते हैं और त्वचा की जरूरतों को पूरा करते हैं.

news 18

इस मिश्रण का इस्तेमाल रात में सोने से पहले करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. एक चम्मच गुलाब जल, आधी चम्मच ग्लिसरीन और कुछ बूंदें नींबू मिलाकर एक हल्का सा सीरम तैयार किया जा सकता है. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह उठकर चेहरा धोने पर त्वचा बेहद मुलायम और ग्लोइंग दिखाई देती है.

news 18

यह मिश्रण दो से तीन दिन में असर दिखाना शुरू कर देता है, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए कम से कम एक सप्ताह तक इसका नियमित इस्तेमाल जरूरी है. सर्दियों में कठोर मौसम से लड़ने के लिए यह घरेलू फार्मूला स्किन को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 27, 2025, 10:46 IST

homelifestyle

सर्दियों में स्किन हो रही है ड्राय? यह घरेलू नुस्खा लौटाएगा नमी और चमक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj