Rajasthan

पाली में हीटवेव का असर, गर्मी की दस्तक के साथ बढ़ी बीमारियां, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

X
title=

पाली में हीटवेव का असर, गर्मी की दस्तक के साथ बढ़ी बीमारियां,विभाग की एडवाइजरी

 

arw img

Heatwave Alert: पाली में मौसम बदलते ही मौसमी बीमारियों ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. सर्दी के खत्म होते ही अस्पतालों में वायरल, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. आने वाले दिनों में हीटवेव की आशंका को देखते हुए CMHO ने सभी चिकित्सा संस्थानों को पहले से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. अस्पतालों में कूलर, पंखे और AC की सर्विस से लेकर ठंडे पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं. साथ ही बिजली लाइनों की जांच भी करवाई जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. डॉक्टरों ने आमजन को भी सतर्क रहने की सलाह दी है. ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, नींबू पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थ लेने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी गई है. खासतौर पर बच्चों का ध्यान रखने को कहा गया है, क्योंकि उनमें डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj