धौलपुर में बिजली चोरों पर गिरी गाज, करौली पहुंचा कूनो का चीता और बाड़मेर में पाक घुसपैठिया ढेर

Rajasthan Live News: जयपुर में 7 और 8 मई को संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन की थीम “नए क्षेत्रों में सैन्य क्षमता” रखी गई है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल होंगे. सम्मेलन में भविष्य की युद्ध तकनीकों जैसे साइबर वॉरफेयर, स्पेस वॉरफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और कॉग्निटिव वॉरफेयर पर विस्तार से चर्चा होगी. साथ ही सेना की तकनीकी क्षमता बढ़ाने, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ के अवसर पर इसे विशेष माना जा रहा है.
धौलपुर: बिजली चोरी पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, 118 वीसीआर भरकर 35 लाख का जुर्मानाधौलपुर जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. डिस्कॉम की विजिलेंस और O&M टीमों ने बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा, धौलपुर शहर और सरमथुरा क्षेत्रों में रात में गश्त कर चोरी के मामले पकड़े. इस कार्रवाई के दौरान कुल 118 वीसीआर (VCR) भरी गई हैं और दोषियों पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
एसई विवेक शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी से ईमानदार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. विभाग का जोर रात्रि अभियानों के जरिए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 7 दिन के भीतर जुर्माना जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
सवाई माधोपुर: मीना बड़ौदा गांव में युवक की हत्या, बदमाशों ने पिस्टल से मारी गोलीसवाई माधोपुर के मीना बड़ौदा गांव में देर रात अवधेश नामक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घेरकर युवक पर हमला किया और उसे पिस्टल से गोली मार दी. पुलिस ने युवक का शव बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है.
इस घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं. शुरुआती जांच में रंजिश का अंदेशा जताया जा रहा है.
बाड़मेर: सरहद पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने पकड़कर पुलिस को सौंपाबाड़मेर के धनाऊ बॉर्डर से पाकिस्तान का एक नागरिक अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया. बीएसएफ (BSF) ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और धनाऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पकड़ा गया नागरिक मोहम्मद आवेश, पुत्र हुजूर बक्श, पाकिस्तान के मीठी जिले का निवासी है.
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह घुसपैठ 4 मई की रात या 5 मई की सुबह के दौरान हुई. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए व्यक्ति से संयुक्त पूछताछ कर रही हैं. पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह किस मकसद से भारत की सीमा में दाखिल हुआ था.
भीलवाड़ा: अवैध बजरी के डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो घायलभीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 758 पर अगरपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अवैध बजरी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे में पौंड्रास गांव निवासी किशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए शिकायत की है कि बडलियास और कोटड़ी थाना क्षेत्र की बनास और कोठारी नदियों से बड़ी मात्रा में अवैध बजरी भरकर डंपर निकलते हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं.
करौली: कूनो से मण्डरायल के डांग इलाके में पहुंचा चीता KGP3, वन विभाग अलर्टमध्य प्रदेश के कूनो अभयारण्य से निकलकर चीता KGP3 करौली के मण्डरायल डांग इलाके में पहुंच गया है. चीता की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है. सहायक वन संरक्षक हरी सिंह हाड़ा के निर्देशन में रेंजर टिंकू सिंह और रेंजर इन्द्रजीत सिंह की टीम ने मनोखुर चंदेलीपुरा के वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर चीता को ट्रैक किया है.
बताया जा रहा है कि चीता एमपी बॉर्डर से ओण के रास्ते होते हुए डांग इलाके में दाखिल हुआ है. वन विभाग की टीम रात भर चीता की निगरानी में जुटी रही और इस संबंध में कूनो अभयारण्य के अधिकारियों को भी पूरी जानकारी दे दी गई है. अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है.
बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाईबीकानेर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत सख्त कार्रवाई की है. पिछले 26 दिनों में पुलिस ने 60 तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 70 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है. इसके साथ ही लगभग 11 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य बड़े सप्लायर और अंतरराज्यीय तस्करों पर शिकंजा कसना है. पुलिस ने जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष निगरानी शुरू कर दी है और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहने की बात कही है.
अलवर में गोविंदगढ़ में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवालअलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में बाइक पर स्टंट और पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद बड़े बवाल में बदल गया. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ASI और युवकों के बीच बहस हो गई. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि 100 से अधिक लोग थाने पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान थानाधिकारी धर्म सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. भीड़ ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी. घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस जांच में जुटी है.
श्रीगंगानगर में खेत में टूटी बिजली लाइन से बकरी की मौतश्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र के 3KND A इलाके में बिजली लाइन टूटकर खेत के तारों पर गिर गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया. खेत में मौजूद एक बकरी की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसे चरा रही युवती बाल-बाल बच गई. घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है, इसलिए विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.
बीकानेर में POCSO केस में बड़ा फैसलाबीकानेर के नोखा क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में POCSO कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट नंबर 2 की न्यायाधीश डॉ. मनीषा चौधरी ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 1.20 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा दी है. यह मामला 6 साल पुराना है, जिसमें घटना के बाद पीड़िता की मौत हो गई थी. अदालत ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सख्त सजा सुनाई. साथ ही पीड़ित परिवार को प्रतिकार योजना के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की अनुशंसा भी की गई है.
करौली में चीता मूवमेंट से वन विभाग अलर्टकरौली के मण्डरायल डांग क्षेत्र में कूनो अभयारण्य से आया चीता KGP3 देखे जाने से वन विभाग अलर्ट हो गया है. सूचना मिलते ही सहायक वन संरक्षक हरी सिंह हाड़ा और रेंजर टिंकू सिंह की टीम मौके पर पहुंची और चीते को ट्रैक किया. चीता मध्य प्रदेश सीमा से होते हुए डांग इलाके में प्रवेश कर गया है. वन विभाग की टीम ने रातभर निगरानी अभियान चलाया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी. पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि चीते की सुरक्षा और मूवमेंट पर नजर रखी जा सके.
टोंक में पैंथर दिखाई देने से दहशतटोंक जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में बीसलपुर बांध गेट नंबर 3 के पास पैंथर दिखाई देने से दहशत फैल गई. राहगीरों ने पैंथर को कैमरे में कैद किया, जिसके बाद वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है. पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में पैंथरों की संख्या बढ़कर लगभग एक दर्जन हो गई है. करीब 35 किलोमीटर क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है. वन विभाग ने सुरक्षा और संरक्षण के लिए निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई है. स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और वन क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की गई है.



