‘सगाई किसी से, शादी किसी और से’, कंगना रनौत ने केतन मर्डर केस पर तोड़ी चुप्पी, युवाओं को दिया सख्त संदेश

Last Updated:July 08, 2026, 16:10 IST
Kangana Ranaut on Ketan Case: कंगना रनौत ने केतन मर्डर केस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका युवाओं पर गुस्सा फूट पड़ा. एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल सबकुछ होने के बावजूद युवा अपने पैशन को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं. कंगना रनौत ने कहा कि अगर लोगों को सही जीवन जीना है और जेल जाने से बचना है तो उन्हें पारंपरिक लाइफस्टाइल ही अपनाना चाहिए.
कंगना रनौत ने केतन मर्डर केस पर युवाओं को मेसेज दिया.
नई दिल्ली. कंगना रनौत ने केतन मर्डर केस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए युवाओं के नाम मेसेज लिखा है. उन्होंने केतन मर्डर केस की नई खोज पर अपना रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. इस मामले की हालिया जांच में पता चला है कि सिया ने केतन से सगाई के बाद बॉयफ्रेंड चेतन से शादी कर ली थी. बॉयफ्रेंड से शादी के बाद सिया ने मंगेतर को धक्का मारकर उसकी हत्या कर दी थी. एक्ट्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए नई पीढ़ी को सिंपल जिंदगी जीने का मेसेज दे रही है.
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सगाई किसी से, शादी किसी और से. व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, डबल-ट्रिपल डिजिट बॉडी काउंट, क्रंबिंग, सीइंग, टेस्टिंग, फिल्टर्स, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब्स, यह सब और इससे भी बहुत कुछ, और फिर भी यह काफी नहीं है’.
कंगना का युवाओं पर फूटा गुस्सा
एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘बिना किसी लक्ष्य या उद्देश्य के जुनून अक्सर ऐसे ही बेतरतीब और विनाशकारी रूप ले लेता है. इसलिए जुनून होना जरूरी है, लेकिन वह आपके करियर या किसी हुनर के लिए होना चाहिए. मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाएं. खुले विचारों के साथ सोचें, लेकिन सादगी भरा और पारंपरिक लाइफस्टाइल अपनाएं. ऐसा करने से आप जेल, नेगेटिविटी, डिप्रेशन और जिंदगी में आने वाली कई गंभीर परेशानियों से बच सकते हैं’.
कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी
पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन ने कथित तौर पर 6 से 7 महीने तक इंटरनेट पर देशभर में सामने आए चर्चित हत्या के मामलों का अध्ययन किया. जांच में सामने आया कि दोनों ऐसे तरीके तलाश रहे थे, जिनसे हत्या करने के बाद कोई फोरेंसिक सबूत न बचे और किसी को उन पर शक भी न हो.
अब अगर कंगना रनौत के करियर की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही हैं. इससे पहले उन्हें ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखा गया था.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



