Sports

4 भारतीय बल्लेबाज…जिन्होंने टी20 में 50 पारियों में जड़े सबसे ज्यादा छक्के, टॉप 2 बैट्समैन के एक समान सिक्स

होमखेलक्रिकेट

4 भारतीय बल्लेबाज…जिन्होंने टी20 में 50 पारियों में जड़े सबसे ज्यादा छक्के

Last Updated:July 08, 2026, 17:11 IST

list of most sixes after 50 T20 innings: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआती 50 पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 4 बल्लेबाजों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है. अभिषेक शर्मा 104 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं. यानी टॉप 2 बैट्समैन के नाम अब एक समान सिक्स हैं. वहीं ईशान किशन 71 छक्कों के साथ युवराज सिंह के बराबर पहुंच गए हैं. 4 भारतीय बल्लेबाज...जिन्होंने टी20 में 50 पारियों में जड़े सबसे ज्यादा छक्के Zoomटी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती 50 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट.

नई दिल्ली. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 इंटरनेशनल में जब भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतरते हैं, तो छक्कों की बरसात होना लगभग तय माना जाता है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में भले ही भारतीय टीम के युवा बल्लेबाजों का बल्ला उम्मीद के मुताबिक बड़ी पारियां न खेल पाया हो, लेकिन अपनी छोटी सी पारी के दौरान ही दो युवा धुरंधरों अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने इतिहास की किताबों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है. इन दोनों ही बल्लेबाजों के लिए यह मैच उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की 50वीं पारी थी और इस मील के पत्थर को पार करते ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के महारिकॉर्ड्स की बराबरी कर ली है.

मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से फैंस को एक बड़ी और आतिशी पारी की उम्मीद थी. हालांकि, अभिषेक इस मुकाबले में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 10 रन बनाए. लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा, जिसने उन्हें सीधे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शीर्ष पर पहुंचा दिया.

इस एक छक्के के दम पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने पूर्व भारतीय T20 कप्तान और ‘मिस्टर 360 डिग्री’ कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव के एक बेहद खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब अभिषेक और सूर्यकुमार संयुक्त रूप से भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल की शुरुआती 50 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. दोनों के नाम अपने करियर की पहली 50 पारियों के बाद कुल 104-104 छक्के दर्ज हो चुके हैं. अभिषेक ने जिस तेजी से इस आंकड़े को छुआ है, उसने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले सिक्सर किंग बनने की रेस में सबसे आगे हैं.

ईशान किशन ने युवराज सिंह के क्लब में मारी एंट्रीअभिषेक शर्मा के अलावा इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें टिकी थीं. ईशान का बल्ला भी इस मुकाबले में पूरी तरह से नहीं चल पाया और वह 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी इस पारी में ईशान ने एक चौका और एक शानदार छक्का लगाया. भले ही वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उनका वह एक छक्का उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर युवराज सिंह के बराबर ले आया.

टी20 इंटरनेशनल करियर की अपनी 50वीं पारी खेल रहे ईशान किशन ने जैसे ही वह छक्का लगाया, वह भारत की तरफ से पहली 50 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में युवराज सिंह के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए. ईशान और युवराज सिंह दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआती 50 पारियों में कुल 71-71 छक्के लगाए हैं. युवराज सिंह जैसे दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी करना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए एक बेहद गर्व का पल होता है.

पहली 50 पारियों में ‘सिक्सर किंग’ बनने की रेसइस मुकाबले के बाद टी20 इंटरनेशनल की पहली 50 पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बेहद दिलचस्प हो गई है. जहां अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव 104 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर राज कर रहे हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर युवा सनसनी तिलक वर्मा का नाम आता है. तिलक वर्मा ने अपनी शुरुआती 50 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 75 छक्के जड़े थे. इसके बाद नंबर आता है ईशान किशन और युवराज सिंह का, जो 71-71 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं. वहीं, भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इस मामले में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं, जिनके नाम शुरुआती 50 पारियों में 70 छक्के दर्ज थे.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj