Sports

पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ने खोला काला चिट्ठा, बताया क्यों लगातार मैचों में हारी है टीम

होमखेलक्रिकेट

पंजाब के असिस्टेंट कोच ने खोला काला चिट्ठा, बताया क्यों लगातार हारी है टीम

Last Updated:May 15, 2026, 13:14 IST

IPL 2026 Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहतरीन शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार पांच मैच हाकर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है. टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर असिस्टेंट कोच ब्रेड हैडिन ने बताया कि खिलाड़ी दबाव से निपटने में असफल रहे, जिसके कारण पिछले पांच मैचों में हार मिली है. पंजाब के असिस्टेंट कोच ने खोला काला चिट्ठा, बताया क्यों लगातार हारी है टीमZoomपंजाब किंग्स के सहायक कोच असिस्टेंट

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने माना कि उनकी टीम दबाव से निपटने में नाकाम रही है, इसलिए आईपीएल 2026 में अपनी लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. अपने पहले छह मैच जीत कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को गुरुवार को मुंबई इंडियंस से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी लगातार पांचवीं हार है. इससे उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना को करारा झटका लगा है. उसे अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे दोनों में जीतने होंगे.

हैडिन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों में हम दबाव से निपटने में नाकाम रहे हैं. जब हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए था तब हम ऐसा नहीं कर पाए. हम अपनी वर्तमान स्थिति से निराश हैं और यह बात किसी से छिपी नहीं है कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’ पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 200 रन बनाए. मुंबई ने तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया.

ब्रेड हैडिन ने किया पंजाब किंग्स के स्कोर को डिफेंड

हैडिन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने जो स्कोर बनाया, वह वाकई बहुत अच्छा था. आखिरी तीन ओवरों तक हमें लगा कि मैच हमारे नियंत्रण में था. तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे मुंबई मैच जीतने में सफल रहा.’’ पंजाब की इस सत्र में गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है लेकिन हैडिन ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया.

उन्होंने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में अविश्वसनीय बल्लेबाजी देखने को मिली है. पहले 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाता था लेकिन अब टीम इस स्कोर को देखकर घबराती नहीं हैं. हमें अब कोई रास्ता निकालना होगा. निश्चित रूप से इस हार से हमारे ड्रेसिंग रूम में निराशा है.” हैडिन ने कहा, ‘‘हमने अब तक जो अच्छा प्रदर्शन किया है उससे प्रेरणा लेकर आगे की तैयारी करेंगे और देखेंगे कि हम किन चीजों में सुधार कर सकते हैं. हमें बस मैच जीतने का तरीका ढूंढना होगा. अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हमें अपने बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने ही होंगे.’’

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj