Rajasthan
करोड़ों की दौलत नहीं, फिर भी 41 लाख लोग हैं इस युवक के दीवाने; आखिर क्या है नागौरी का ‘सीक्रेट’?

Video: कौन हैं अनिल नागौरी? आज है 41 लाख फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया स्टार!
Anil Nagori Success Story: नागौर के सथेरण गांव के अनिल नागौरी आज भजन गायकी के बड़े सितारे बन चुके हैं. बचपन में माँ को खोने के बाद पिता से संगीत सीखा और 5 साल की उम्र से मंजीरा बजाना शुरू किया. 13 साल की उम्र में पहला भजन गाने वाले अनिल के आज सोशल मीडिया पर 41 लाख फॉलोवर्स हैं. पचपदरा में गाए उनके भजन ‘लीलो लीलो घोड़ो’ से उन्हें पहचान मिली. आज वे अपनी पारंपरिक गायकी को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सात समंदर पार तक पहुँचा रहे हैं.




