Rajasthan

14-Foot Python Rescued After Attacking Goat in Bhilwara

Last Updated:November 10, 2025, 11:31 IST

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के पार्वतीपुरा गांव में 14 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. अजगर ने एक बकरी को पकड़ लिया था और निगलने की कोशिश कर रहा था. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के नेशनल हाईवे 758 पर स्थित ग्राम पंचायत गुरला के पार्वतीपुरा गांव में रविवार को अचानक एक 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया. अजगर को देखकर गाँव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने बताया कि अजगर ने गणेश गुर्जर नामक व्यक्ति की बकरी को पकड़ लिया और निगलने की कोशिश कर रहा था. यह दृश्य देखकर लोग डर के मारे दूर से देखने लगे और किसी ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. अजगर के हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए थे.

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची. टीम में वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत, चंद्रपाल सिंह राणावत, रूपेंद्र सिंह पंवार और नारायण भदाला शामिल थे. टीम ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर के मुँह से बकरी को बाहर निकाला. हालाँकि तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी. इसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित बोरे में बंद किया और पास के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की साँस ली.

वन विभाग की अपीलवन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए खुद से कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कभी गाँव या खेत में किसी जंगली जीव को देखें तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, खुद से कुछ करने की कोशिश न करें. ऐसा करना वन्यजीव और इंसान दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है.

ग्रामीणों में कौतूहल, वीडियो हुए वायरलगाँव के कई लोग मौके पर पहुँचे और मोबाइल से वीडियो व फोटो बनाने लगे. इतना बड़ा अजगर देखने का मौका ग्रामीणों को पहली बार मिला, जिससे उनमें कौतूहल था. कुछ ही समय में यह दृश्य पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते, लेकिन खतरा महसूस होने पर वे आक्रामक हो सकते हैं. इसलिए उनसे दूरी बनाकर रखना चाहिए. विभाग ने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि वे वन्य जीवों को नुकसान न पहुँचाएँ क्योंकि वे भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

First Published :

November 10, 2025, 11:31 IST

homerajasthan

आंखों के सामने जिंदा बकरी निगल गया 14 फीट का अजगर, गांव में मंचा हड़कंप, फिर ऐ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj