Sports

10 साल में पहली बार आईपीएल में हुआ ऐसा… दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

10 साल में पहली बार IPL में हुआ ऐसा… दिल्ली के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

Last Updated:May 11, 2026, 22:04 IST

IPL 2026 PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पंजाब के खिलाफ इस मैच में दिल्ली के कप्तान ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सबसे 4-4 ओवर कराए. हैरानी की बात ये है कि टीम ने एक भी स्पिनर को गेंदबाजी नहीं दी.10 साल में पहली बार IPL में हुआ ऐसा... दिल्ली के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्डZoomदिल्ली कैपिटल्स ने नहीं किया स्पिनर का इस्तेमाल

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच के लिए टीम में पांच बदलाव किए. हालांकि, जिस उम्मीद से दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया उस पर टीम के गेंदबाज खड़े नहीं उतरे. दिल्ली के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना दिए.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पारी में कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें सबसे किफायती मुकेश कुमार और आकिब नबी नहीं रहे. हैरानी की बात ये है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जिन पांच गेंदबाजों से बॉलिंग कराई में उसमें एक भी स्पिनर नहीं था. पारी में मुकेश और आकिब के अलावा मिचेल स्टार्क, माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी ने भी 4-4 ओवर डाले.

10 साल में पहली बार मैच में नहीं हुई स्पिन गेंदबाजी

बता दें कि आईपीएल में 10 साल में ये पहली बार है जब किसी टीम ने एक भी स्पिन गेंदबाज को मैदान पर नहीं उतारा. पंजाब के खिलाफ खुद कप्तान अक्षर पटेल दिल्ली के लिए स्पिन गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन उन्हें धर्मशाला की पिच पर स्पिन गेंदबाजो उतार कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे. आईपीएल में इससे पहले साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मैच में एक भी स्पिन गेंदबाज को बॉलिंग नहीं दी थी. सनराइजर्स का ये मुकाबला आरसीबी के खिलाफ था, जिसमें उसने 15 रन से जीत हासिल की थी.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj