Rajasthan

हनुमानगढ़ में युवक से बर्बर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 4 आरोपी गिरफ्तार

होमवीडियोराजस्थान

हनुमानगढ़ में युवक से बर्बर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 4 आरोपी गिरफ्तार

X
title=

हनुमानगढ़ में युवक से बर्बर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

arw img

हनुमानगढ़. मलसीसर गांव में युवक से बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भादरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 8 मई की बताई जा रही है, जब मलसीसर बस स्टैंड पर एक बस कंडक्टर से टिकट विवाद को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोपियों ने युवक पर रॉड और लात-घूंसों से बेरहमी से हमला किया, जिसका वीडियो बाद में वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की. पुलिस ने भगवाना राम, प्रदीप कुमार, मान सिंह और चुन्नी राम को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है. घटना में घायल पीड़ित रजत शर्मा का इलाज हिसार में चल रहा है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं. जानकारी के अनुसार, आरोपी भगवाना राम जिला कलेक्ट्रेट में जिला पूल में चालक के पद पर कार्यरत है. मामले के सामने आने के बाद उसके निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj