भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार… शुरुआती चार मैच में ही सबसे बदनसीब कप्तान बन गए श्रेयस अय्यर, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट
भारतीय इतिहास में पहली बार…शुरुआती 4 मैच में ही सबसे बदनसीब कप्तान बने अय्यर
Last Updated:July 05, 2026, 00:07 IST
Shreyas Iyer Unwanted Captaincy Record: पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम आयरलैंड दौरे पर गई, जहां उसे सबसे बड़े उलटफेर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. अब मैनचेस्टर में भारत को चार विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा.श्रेयस अय्यर के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया, जिसमें भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. साथ ही भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ भी गया है. इस हार ने श्रेयस अय्यर के नाम बतौर कप्तान एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया. दरअसल, भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई कप्तान अपने शुरुआती चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में इतना ‘बदनसीब’ साबित हुआ है कि उसे एक भी जीत नहीं मिली. अय्यर ने आयरलैंड दौरे से भारतीय टी20 टीम की फुल टाइम कप्तानी संभाली. आयरलैंड में भारत ने दो मैच खेले, जहां पहली बार टीम को सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया. बतौर कप्तान अय्यर मैनचेस्टर में चौथा मैच खेलने उतरे थे.
शुरुआती 4 मैचों में ही बन गया अनचाहा रिकॉर्डश्रेयस अय्यर भारत के टी20 इंटरनेशनल इतिहास में कम से कम 3 या उससे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले 12वें खिलाड़ी हैं, लेकिन इन 12 कप्तानों की सूची में अय्यर इकलौते ऐसे कप्तान बन गए हैं, जो अपने शुरुआती चार मैचों में से एक भी मैच जीतने में नाकाम रहे हैं. कप्तानी के इस बेहद खराब और बदनसीब सफर ने अय्यर को इतिहास के पन्नों पर एक ऐसे रिकॉर्ड के साथ दर्ज कर दिया है, जो न चाहते हुए भी उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े कर रहा है. आईपीएल में लगातार उनकी दमदार कप्तानी को देखने के बाद ही सेलेक्टर्स ने उन्हें भारत का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया, लेकिन ऐसी शुरुआत होगी शायद ही किसी ने सोचा होगा. इसे बदकिस्मती ही कहा जा सकता है.
साल 2021 के बाद पहली बार ऐसा शर्मनाक प्रदर्शनश्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की हार का सिलसिला सिर्फ एक मैच तक सीमित नहीं है. भारत ने लगातार तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गंवा दिए हैं. साल 2021 के बाद यह पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम को लगातार तीन टी20 मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इस हार की हैट्रिक ने टीम के मनोबल को तगड़ा झटका दिया है.
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रचा इतिहासमैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. भारत ने इंग्लैंड के सामने 191 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजी इस टारगेट को डिफेंड करने में पूरी तरह नाकाम रही. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह इंग्लैंड द्वारा भारत के खिलाफ सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है. इससे पहले साल 2012 में इंग्लैंड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ 178 रनों का लक्ष्य चेज किया था, जो उनका सर्वश्रेष्ठ था.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



