Gemini में Lyria 3 से AI म्यूजिक जेनरेशन, गूगल DeepMind अपडेट

Last Updated:February 21, 2026, 10:34 IST
गूगल ने Gemini में Lyria 3 मॉडल के साथ AI म्यूजिक जेनरेशन फीचर लॉन्च किया है, जो YouTube Dream Track से जुड़ा है और 18 साल से ऊपर यूजर्स को कई भाषाओं में गाने बनाने देता है.
ख़बरें फटाफट
अब Gemini ऐप में बनाइए अपना खुद का गाना.
टेक दिग्गज गूगल ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini की क्षमताओं को एक बार फिर बढ़ा दिया है. टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और कोडिंग टूल्स के बाद अब कंपनी ने म्यूजिक पर फोकस किया है. Gemini में अब यूजर्स सीधे ऐप के अंदर गाने तैयार कर सकेंगे. यह नया फीचर गूगल DeepMind के लेटेस्ट Lyria 3 मॉडल पर आधारित है, जो हाई-क्वालिटी AI म्यूजिक जेनरेट करने में सक्षम है.
क्या है Lyria 3 मॉडल? Lyria 3 एक एडवांस AI म्यूजिक जेनरेशन टूल है, जो 30 सेकंड तक के हाई-फिडेलिटी म्यूजिक ट्रैक तैयार कर सकता है. खास बात यह है कि यह सिर्फ इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक ही नहीं, बल्कि पूरे प्रोड्यूस्ड सॉन्ग-जिसमें लिरिक्स, वोकल्स और मल्टी-लेयर्ड इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हों, भी बना सकता है. यूजर को केवल एक सिंपल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होता है और Gemini उसी के आधार पर गाना तैयार कर देता है.
ये फीचर YouTube के Dream Track के साथ भी इंटीग्रेट होगा, जिससे क्रिएटर्स अपने कंटेंट के लिए AI म्यूजिक तैयार कर सकेंगे.
कैसे काम करता है Gemini का AI सॉन्ग जेनरेटर?Gemini का नया म्यूजिक टूल टेक्स्ट, इमेज और वीडियो- तीनों के साथ काम करता है. अगर यूजर किसी फोटो या वीडियो को अपलोड करता है, तो AI उसके मूड को समझकर उसी के अनुरूप म्यूजिक तैयार करता है. सिस्टम ऑटोमैटिक कवर आर्ट भी जेनरेट कर सकता है.
Lyria 3 पहले के वर्जन की तुलना में बेहतर स्ट्रक्चर, क्लियर वोकल्स और लेयर्ड इंस्ट्रूमेंट्स देता है. यूजर्स टेम्पो, स्टाइल और वोकल टोन को कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं.
कॉपीराइट और सुरक्षा पर खास ध्यानगूगल ने कॉपीराइट और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए AI से बने गानों में SynthID वॉटरमार्क जोड़ा है, जिससे AI-जनरेटेड ट्रैक की पहचान की जा सके. कंपनी का दावा है कि सिस्टम किसी भी कलाकार की सीधी नकल नहीं करता, बल्कि केवल समान शैली से प्रेरित ओरिजिनल म्यूजिक बनाता है.
उपलब्धता और भाषाएंLyria 3 फीचर 18 साल से अधिक उम्र के Gemini यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यह इंग्लिश, हिंदी, जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच, जापानी, कोरियन और पुर्तगाली सहित कई भाषाओं को सपोर्ट करता है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
February 21, 2026, 10:34 IST



