पुष्कर बाजार में लेदर का जलवा! विदेशी पर्यटकों को भा रहे बैग, जूते और जैकेट, हर रेंज में है उपलब्ध

Last Updated:April 19, 2026, 07:08 IST
Pushkar Famous Leather Bazaar: अजमेर के पुष्कर का लेदर बाजार धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ हस्तशिल्प के लिए भी खास पहचान बना चुका है. यहां की संकरी गलियों में बैग, पर्स, बेल्ट, जूते और जैकेट जैसे उत्पाद आकर्षण का केंद्र हैं. पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन और हाथ की बारीक कारीगरी इनकी खासियत है. 2000 से 15 हजार रुपये तक के उत्पाद पर्यटकों को उपलब्ध हैं. देसी के साथ विदेशी पर्यटक भी यहां जमकर खरीदारी करते हैं, जिससे बाजार की रौनक लगातार बनी रहती है.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. ब्रह्मा नगरी पुष्कर अपने धार्मिक महत्व के साथ साथ यहां के पारंपरिक हस्तशिल्प और रंग-बिरंगे बाजारों के लिए भी देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यहां आने वाले पर्यटक सिर्फ आध्यात्मिक शांति की तलाश में ही नहीं बल्कि स्थानीय संस्कृति और कला को करीब से देखने के लिए भी आकर्षित होते हैं. खासतौर पर पुष्कर की संकरी गलियों में सजी लेदर की दुकानों का अपना अलग ही आकर्षण है, जहां देसी और विदेशी पर्यटकों की हमेशा चहल-पहल बनी रहती है.
इन बाजारों में लेदर से बने बैग, पर्स, बेल्ट, जूते और जैकेट जैसे उत्पाद बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं. हर आइटम में पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन और हाथ की बारीक कारीगरी झलकती है जो इन्हें खास बनाती है. स्थानीय दुकानदार विशाल बताते हैं कि उनकी दुकान पर 2000 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के विभिन्न प्रकार के लेदर उत्पाद मिलते हैं. ये उत्पाद न केवल मजबूत और टिकाऊ होते हैं बल्कि स्टाइल और उपयोगिता का भी बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं.
आधुनिक डिजाइन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा
यहां के लेदर उत्पादों की सबसे बड़ी खासियत उनकी गुणवत्ता और हस्तनिर्मित फिनिशिंग है. यहां के कारीगर कई समय से इस कला को संजोए हुए हैं, जिससे हर उत्पाद में पारंपरिक कौशल और आधुनिक डिजाइन का अनोखा संगम देखने को मिलता है. यही कारण है कि विदेशी पर्यटक इन वस्तुओं को खास तौर पर पसंद करते हैं और उन्हें अपने देश में यादगार के रूप में लेकर जाते हैं.
इजराइल और पोलैंड के लोग करते हैं काफी पसंद
दुकानदार विशाल के बताते है कि पुष्कर आने वाले विदेशी पर्यटकों में इजराइल और पोलैंड के लोगों की संख्या काफी अधिक रहती है. ये पर्यटक न केवल खरीदारी करते हैं, बल्कि यहां की संस्कृति, परंपरा और हस्तशिल्प में भी गहरी रुचि दिखाते हैं. यही कारण है कि पुष्कर का लेदर बाजार आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 19, 2026, 07:08 IST



