Entertainment

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर, ‘X’ पर सफाई, CJP-अभिजीत दिपके की आलोचना वाले दावों को बताया झूठ

Last Updated:October 06, 2026, 09:45 IST

जावेद अख्तर के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस मैसेज में लेखक के हवाले से कुछ ऐसे दावे किए गए, जिनसे एक राजनीतिक संगठन और उसके संस्थापक को लेकर उनकी कथित राय सामने आने लगी. मामला बढ़ा तो जावेद अख्तर खुद सामने आए और पूरे दावे की सच्चाई बताई. अब उनकी सफाई के बाद इस फर्जी मैसेज को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर, 'X' पर सफाई, दावों को बताया झूठZoomजावेद अख्तर का पोस्ट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. दिग्गज पटकथा लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के सदस्य और मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में उनके नाम से वायरल किए गए एक फर्जी संदेश को लेकर सफाई दी है. जावेद अख्तर ने सोमवार को ‘एक्स’ अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखकर उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके की आलोचना की है. उन्होंने बताया कि वह मैसेज नकली है.

उन्होंने लिखा, ‘मैं जावेद अख्तर, सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर चल रहा वह नकली मैसेज, जिसमें कहा गया है कि मैंने सीजेपी की आलोचना की है और अभिजीत दिपके को बुरा-भला कहा है, पूरी तरह से झूठा है.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे हैरानी है कि जो लोग दिपके और सीजेपी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें मुझ जैसे व्यक्ति से विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत पड़ रही है. क्या हालत हो गई है? दुखद है.’

I Javed Akhtar want to tell every one that the fake message on the social media that I have criticised CJP and run down Abhijeet Dipke is as fake as fake can be . I am surprised that those who are opposing Dipke and CJP need to borrow credibility from some one like me !! . Yeh Haalut hogayee hai ??? . Sad

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj