दही-पुदीना से इमली तक! गर्मी में जरूर खाएं ये देसी चटनियां, पाचन सुधारने के साथ शरीर को रखती हैं हाइड्रेट

होमफोटोलाइफ़फूड
गर्मी में जरूर खाएं ये देसी चटनियां, पाचन सुधारने के साथ शरीर को रखेंगी ठंडा
Last Updated:May 15, 2026, 16:58 IST
Desi Chutney Benefits in Summer: गर्मियों में देसी चटनियां स्वाद के साथ शरीर को ठंडक देने का बेहतरीन उपाय मानी जाती हैं. दही-पुदीना, कच्चे आम, इमली, टमाटर-प्याज और राजस्थानी लहसुन की चटनियां न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि पाचन सुधारने, लू से बचाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती हैं. दादी कन्या देवी के अनुसार पहले घरों में इन्हीं पारंपरिक चटनियों का इस्तेमाल गर्मी से राहत पाने के लिए किया जाता था. इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने और थकान दूर करने में भी सहायक होते हैं.
गर्मियों की तेज धूप में देसी चटनियां शरीर को ठंडक देने का असरदार तरीका हैं. दादी कन्या देवी ने लोकल 18 को बताया कि पहले पुदीना, कच्चा आम और दही से बनी चटनियां स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती थीं. ये चटनियां पाचन सुधारती हैं, लू से बचाती हैं और खास बात यह है कि लंबे समय तक खराब भी नहीं होतीं. दही और पुदीना मिलाकर बनी यह चटनी सबसे ज्यादा ठंडक देने वाली मानी जाती है. दही, पुदीना, भुना जीरा और नमक मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट लिया जाता है. यह चटनी पेट की जलन कम करती है, शरीर को तुरंत ठंडक देती है और लू से बचाने में बेहद कारगर है. साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करती है.
टमाटर और प्याज की चटनी गर्मियों में स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसे बनाने के लिए टमाटर और प्याज को हल्का भूनकर उसमें नमक, हरी मिर्च और थोड़ा जीरा डालकर पीस लिया जाता है. यह चटनी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है. गर्मी के दिनों में इसे खाने से ताजगी महसूस होती है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता मिलती है. इसमें मौजूद पानी और मिनरल्स शरीर के लिए लाभकारी होते हैं. यह साधारण खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ उसे ज्यादा हेल्दी भी बना देती है.
राजस्थानी लहसुन की चटनी स्वाद में तीखी होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसे बनाने के लिए लहसुन, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा नींबू रस डालकर पीसा जाता है. चाहें तो इसमें हल्का तेल मिलाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. यह चटनी इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को अंदर से संतुलित रखने में मदद करती है. कम मात्रा में भी यह खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. गर्मी के मौसम में यह शरीर को बैक्टीरिया से बचाने में भी सहायक मानी जाती है और पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करती है.
Add as Preferred Source on Google
पुदीना और हरा धनिया गर्मियों में ठंडक देने वाले सबसे फायदेमंद खाद्य पदार्थों में माने जाते हैं. इसकी चटनी बनाने के लिए पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, नींबू रस और नमक को मिक्सर में पीस लिया जाता है. स्वाद और ठंडक बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा दही भी मिलाया जा सकता है. यह चटनी पेट को ठंडा रखने, पाचन सुधारने और लू से बचाव में मदद करती है. नियमित सेवन से मुंह की ताजगी बनी रहती है और गैस व अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. गर्मी में भारी भोजन के साथ यह चटनी शरीर का संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है.
कच्चे आम की चटनी गर्मियों की खास पहचान मानी जाती है. इसे बनाने के लिए कच्चे आम के टुकड़े, पुदीना, जीरा, गुड़ या चीनी और नमक डालकर पीसा जाता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है. विटामिन-सी से भरपूर यह चटनी लू से बचाने और शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है. यह शरीर में पानी की कमी को संतुलित करने में भी सहायक मानी जाती है. गर्मी के दिनों में इसका सेवन थकान और कमजोरी दूर कर शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. यही वजह है कि लोग इसे गर्मियों में खूब पसंद करते हैं.
इमली की चटनी गर्मियों में स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसे बनाने के लिए इमली को पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाला जाता है. इसके बाद उसमें गुड़, जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर पकाया जाता है. ठंडी होने पर स्वादिष्ट चटनी तैयार हो जाती है. यह चटनी पाचन में सहायक होती है और शरीर की गर्मी कम करने में मदद करती है. खाने के साथ इसका सेवन भूख बढ़ाने में भी लाभकारी माना जाता है. खास बात यह है कि यह चटनी कई दिनों तक सुरक्षित रहती है और जल्दी खराब नहीं होती, इसलिए लोग इसे गर्मियों में खूब पसंद करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



