Tech

स्क्रीन रिएक्शन से लेकर जेमीनी तक, Android 17 में हैं कई नए सरप्राइज, देखें आपका फोन सपोर्ट करेगा या नहीं

गूगल ने ऑफिशियल तौर पर एंड्रॉयड 17 लॉन्च कर दिया है. नए ऑपरेटिंग सिस्टम की शुरुआत सबसे पहले Pixel स्मार्टफोन्स से की जा रही है, जबकि आने वाले महीनों और 2026 के दौरान ये अपडेट दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसों तक भी पहुंचेगा. एंड्रॉयड 17 के साथ गूगल ने नया पिक्सल ड्रॉप और वियर OS 7 भी पेश किया है, जिनमें कई AI बेस्ड फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और स्मार्ट मल्टीटास्किंग टूल्स शामिल हैं.

एंड्रॉयड 17 का सबसे बड़ा फोकस AI और मल्टीटास्किंग पर है. इस अपडेट में गूगल ने Bubbles नाम का नया फीचर दिया है, जिसकी मदद से ऐप्स फ्लोटिंग विंडो में चल सकेंगे. इससे यूजर्स चैटिंग, ब्राउजिंग और दूसरे काम एक साथ आसानी से कर पाएंगे. इसके अलावा स्क्रीन के नीचे नया Bubble Bar हाल ही में इस्तेमाल किए गए फ्लोटिंग ऐप्स तक तुरंत पहुंच प्रदान करेगा.

एक और खास फीचर Screen Reactions है. इसकी मदद से यूजर्स एक साथ फोन की स्क्रीन और सेल्फी कैमरा रिकॉर्ड कर सकते हैं. ये फीचर कंटेंट क्रिएटर्स, ऑनलाइन टीचर्स और ट्यूटोरियल बनाने वाले लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है.

फोल्डेबल फोन और गेमिंग का एक्सपीरिएंस होगा बेहतरएंड्रॉयड 17 में फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए खास गेमिंग मोड जोड़ा गया है. इसमें स्क्रीन को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, जहां एक तरफ गेम और दूसरी तरफ वर्चुअल कंट्रोलर दिखाई देगा. इसके अलावा बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट की मदद से गेमिंग के दौरान लैग कम होगा और परफॉर्मेंस बेहतर मिलेगी.

सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर खास ध्यानगूगल ने एंड्रॉयड 17 में सुरक्षा को भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है. अब यूजर्स को लोकेशन शेयरिंग पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. वे अस्थायी रूप से सटीक लोकेशन शेयर कर सकेंगे और चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स के साथ ही जानकारी साझा कर पाएंगे.

नए Mark as Lost फीचर की मदद से खोए हुए फोन को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए लेक किया जा सकेगा. इसके अलावा लाइव थ्रेट डिटेक्शन सिस्टम संदिग्ध ऐप्स और ऑनलाइन स्कैम्स को पहचानकर यूजर्स को सुरक्षित रखने में मदद करेगा.

Pixel Drop और Wear OS 7 में AI का दमएंड्रॉयड 17 के साथ आए पिक्सल ड्रॉप अपडेट में Gemini Omni और Lyria 3 जैसे AI टूल्स शामिल किए गए हैं. Gemini Omni की मदद से यूजर्स टेक्स्ट कमांड देकर वीडियो एडिट कर सकेंगे, जबकि Lyria 3 AI बेस्ड म्यूजिक जनरेशन की सुविधा देगा.

वहीं Wear OS 7 स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है. इसमें रियल-टाइम अपडेट, स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल और इमरजेंसी सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. पिक्सल वॉच अब गिरने, दुर्घटना होने या स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थिति का पता लगाकर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भी भेज सकेगी.

यानी Android 17 सिर्फ एक आम अपडेट नहीं है, बल्कि AI, सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया गूगल का अब तक का सबसे स्मार्ट एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस माना जा रहा है. आने वाले समय में ये अपडेट लाखों एंड्रॉयड यूजर्स के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के तरीके को बदल सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj