Ganesh Chaturthi 2026: हॉस्टल में रहकर पढ़ते हैं तो गणेश चतुर्थी पर करें ये खास उपाय, पढ़ाई-करियर में मिलेगी सफलता

होमताजा खबरधर्म
हॉस्टल में पढ़ते हैं तो गणेश चतुर्थी पर करें ये खास उपाय, मिलेगी सफलता
Last Updated:September 14, 2026, 07:35 IST
Ganesh Chaturthi 2026: हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा को शुभ माना गया है. पंडित योगेश शास्त्री के अनुसार, छात्र पास के गणेश मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं. भगवान गणेश को दुर्वा, मोदक और गुड़ अर्पित करने के साथ ॐ गं गणपतये नमः और ॐ वक्रतुंडाय नमः मंत्र का जाप करने की सलाह दी गई है. कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने पर गणेश पूजा को विशेष लाभकारी बताया गया है. करियर में सफलता के लिए संकट नाशक गणेश स्त्रोत और गणपति स्त्रोत का नियमित पाठ करने की बात कही गई है. मंदिर जाना संभव न हो तो हॉस्टल के कमरे में मानसिक पूजा भी की जा सकती है.
कोटा. घर से दूर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट अक्सर अपनी पढ़ाई, करियर को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. ऐसे में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है. पंडित योगेश शास्त्री के अनुसार, छात्र अपने हॉस्टल के आसपास स्थित गणेश मंदिर में जाकर पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सकते हैं और अपने जीवन में सफलता की कामना कर सकते हैं.
पंडित योगेश शास्त्री बताते हैं कि भगवान गणपति सभी विघ्नों को हरने वाले और रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं. गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा को प्रातः काल स्नान-ध्यान करके अपने घर या पूजा स्थल पर स्थापित किया जाना चाहिए. स्थापना के दौरान “ॐ गं गणपतये नमः”, “ॐ वक्रतुंडाय नमः” और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर विधिवत पूजा-अर्चना करें और भगवान गणेश को विशेष रूप से दुर्वा अर्पित करें.
कुंडली में बुध ग्रह की मजबूती और करियर में उन्नति के उपाय
विशेषकर अपनी मनोवांछित कामना की पूर्ति के लिए और यदि किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह नीच का या अस्त है, तो उसे प्रबल करने के लिए छात्रों को विशेष उपाय करने चाहिए. करियर में ऊंचाइयां छूने और उत्तम शुभ फल की प्राप्ति के लिए भगवान गणेश को मोदक और गुड़ का भोग लगाएं तथा उन्हें प्रेम से दुर्वा चढ़ाएं, साथ ही संकट नाशक गणेश स्त्रोत और गणपति स्त्रोत का नियमित रूप से पाठ करें .
हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए विशेष पूजा पद्धति
जिन स्टूडेंटों के हॉस्टल के पास मंदिर की सुविधा नहीं है, वे किसी समीप स्थित मंदिर में जाकर भगवान गणेश को जल अर्पित करें. माला पहनाएं और मोदक का भोग लगाएं. इसके अलावा, शुद्ध गाय के घी का दीपक प्रज्वलित कर संकट नाशक स्त्रोत का पाठ करें. यदि किसी कारणवश मंदिर जाना संभव न हो सके, तो हॉस्टल के कमरे या किसी एकांत स्थान पर बैठकर मानसिक पूजा करने से भी उतनी ही सच्ची और वास्तविक पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है. 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश उत्सव महापर्व में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गणेश जी का ध्यान करने, तथा पंचोपचार व षोडशोपचार विधि से पूजा करने का विधान शास्त्रों में विस्तार से बताया गया है, जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल होता है।
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंFirst Published :
September 14, 2026, 07:35 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



