Rajasthan

सिरोही में इंटरनेशनल रनर्स का जमावड़ा, 21 KM मैराथन में देश-विदेश के 4 हजार धावक दिखाएंगे दम

Last Updated:August 09, 2026, 17:03 IST

Sirohi International Half Marathon: सिरोही में आयोजित होने वाली 21 किलोमीटर की इंटरनेशनल हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस आयोजन में देश-विदेश से करीब 4 हजार रनर्स के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. कई देशों से धावक सिरोही पहुंच चुके हैं, जिससे शहर में खेल और उत्साह का माहौल बन गया है. 21 किलोमीटर की इस दौड़ में प्रतिभागी अपनी फिटनेस, गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों की भागीदारी से आयोजन को खास पहचान मिल रही है. मैराथन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सिरोही. जिले के आबूरोड से माउंट आबू तक होने जा रही 21 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से होने जा रही आठवीं अंतरराष्ट्रीय प्रकाशमणि हाफ मैराथन में भारत समेत अन्य देशों से हजार रनर्स 4 भाग लेंगे. इस मैराथन के चलते हिल स्टेशन माउंट आबू का रास्ता भी बंद रहेगा. रविवार को आबू रोड से माउंट आबू मार्ग सुबह 5.30 बजे से 9 बजे तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा. सुबह 6 बजे हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरूआत की जाएगी, 21.9 किलोमीटर दौड़कर रनर्स माउंट आबू के पांडव भवन पहुंचेंगे.

ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में यह 8वीं हॉफ मैराथन होने जा रही है. मैराथन के संयोजक बीके सचिन भाई ने बताया कि आबूरोड के मनमोहिनीवन से सुबह 6 बजे इस मैराथन की शुरुआत होगी. मैराथन में भारत के अलावा अफ्रीका, केन्या, इथोपिया, जर्मनी, अमेरिका नेपाल के भी रनर भाग ले रहे हैं. मैराथन में वालेंटियर सेवा और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आबूरोड और माउंट आबू के सामाजिक संगठनों के अलावा सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे

रनर्स बोले पहाड़ों में हाफ मैराथन से होगा अलग एक्सपीरियंसइस मैराथन को लेक आबूरोड पहुंचे रनर के लिए ठहरने की व्यवस्था शांतिवन मनमोहिनी और ब्रह्माकुमारी संस्थान के विभिन्न भवनों में की गई है. आबू रोड पहुंचे रनर ने बताया कि वह इस हाफ मैराथन के लिए पिछले कई दिनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं. पहाड़ों में होने जा रही है इस मैराथन से उन्हें एक अलग एक्सपीरियंस होने वाला है. दिल्ली से आबू रोड पहुंचे रनर्स में बताया कि उन्होंने पहले 3 मैराथन में भाग लिया था, लेकिन पहाड़ी इलाके में यह पहली मैराथन है, जिसमें वे भाग लेंगे. वहीं नेपाल से पहुंचे एक प्रतिभागी ने बताया कि मैराथन को लेकर वहां पिछले कुछ दिनों से आबू रोड से माउंट आबू तक दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्हें इस प्रैक्टिस से काफी फायदा होगा. कई स्थानीय प्रतिभागी भी इस मैराथन को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं, ताकि वह इस मैराथन में अच्छा प्रदर्शन किलर सके.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Sirohi,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 17:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj