World

Giorgia Meloni AI Deepfake Photos : लीक हुईं जॉर्जिया मेलोनी की डीप-फेक तस्वीरें

होमदुनियाअन्य देश

लीक हुईं मेलोनी की डीप-फेक तस्वीरें, इटली पीएम ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन

Last Updated:May 06, 2026, 04:32 IST

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनकी ‘डीपफेक’ तस्वीरों के वायरल होने पर कड़ा ऐतराज जताया है. हालांकि उन्होंने जिस तरह से इस मामले पर जवाब दिया है, उसके सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि AI ने उन्हें असलियत से कहीं ज्यादा बेहतर दिखा दिया है. मेलोनी ने इसे एक खतरनाक हथियार बताया है जिसका इस्तेमाल विरोधियों द्वारा उनकी इमेज बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है.लीक हुईं मेलोनी की डीप-फेक तस्वीरें, इटली पीएम ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शनZoomपीएम मेलोनी की डीपफेक तस्वीरें लीक

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी डीपफेक और एआई के गलत इस्‍तेमाल का निशाना बनी हैं. इस पर च‍िंता जताते हुए मेलोनी ने कहा क‍ि उनकी कई नकली तस्वीरें एआई की मदद से बनाकर सोशल मीडिया पर असली बताकर फैलाई जा रही हैं. मेलोनी ने इसे सिर्फ उनके खिलाफ हमला नहीं, बल्कि एक बड़ी समस्या बताया, जो किसी को भी निशाना बना सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी चीज पर भरोसा करने और उसे शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.

डीपफेक तस्वीरों पर मेलोनी ने दिया चौंकानें वाला रिएक्शन

जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ‘आजकल, मेरी कई नकली तस्वीरें सर्कुलेट हो रही हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है और कुछ कट्टर विरोधी उन्हें असली बताकर फैला रहे हैं. मुझे यह मानना ​​पड़ेगा कि जिसने भी इन्हें बनाया है, कम से कम इस मामले में तो उसने मुझे काफी बेहतर भी बना दिया है. लेकिन, सच तो यह है कि सिर्फ हमला करने और झूठी बातें गढ़ने के लिए, आजकल किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है’.

मेलोनी ने कहा, ‘यह बात सिर्फ मुझसे जुड़ी नहीं है. डीपफेक एक खतरनाक हथियार है, क्योंकि ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं, मैनिपुलेट कर सकते हैं और उन पर हमला कर सकते हैं. मैं तो अपना बचाव कर सकती हूं, लेकिन बहुत से दूसरे लोग ऐसा नहीं कर सकते’.

मेलोनी ने अपील करते हुए कहा क‍ि डीपफेक के बढ़ते खतरे की वजह से एक नियम हमेशा लागू होना चाहिए: यकीन करने से पहले जांचें, और शेयर करने से पहले यकीन करें. क्योंकि आज यह मेरे साथ हुआ है, कल किसी के भी साथ हो सकता है.

भारत में भी कई बड़ी हस्तियां हुईं शिकार

डीपफेक के लगातार बढ़ते खतरे दुनियाभर में च‍िंता का व‍िषय बने हुए हैं. भारत में डीपफेक के कई चर्चित और विवादित मामले सामने आ चुके हैं, ज‍िनमें ज्‍यादातर सेलिब्रिटी और राजनेता लोग इसका श‍िकार हुए हैं.

भारत में अभ‍िनेत्री रश्मिका मंदाना डीपफेक का श‍िकार हो चुकी हैं. एक वायरल वीडियो में एक लड़की के चेहरे पर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था. व‍िवाद बढ़ने के बाद पता चला कि यह वीडियो असली नहीं था, बल्कि एआई से बनाया गया था.

अभ‍िनेता आमिर खान का डीपफेक वीडियो भी व‍िवाद की वजह बना. वीड‍ियो में आमिर खान को किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करते दिखाया गया था. बाद में उनकी टीम ने सामने आकर इसे फर्जी बताया.

About the AuthorUtkarsha Srivastava

Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj