World

Giorgia Meloni Indian Jhumka : Italy PM insta reply to trump | ‘हमारा कोई मास्टर नहीं है’, इंडियन झुमके पहनकर पीएम मेलोनी ने दिया ट्रंप को जवाब?

Last Updated:April 23, 2026, 18:31 IST

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपनी एक सेल्फी को लेकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें वे भारतीय स्टाइल के झुमके पहने नजर आ रही हैं लेकिन इस फोटो से ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है, जिसे एक बड़ा राजनीतिक बयान माना जा रहा है. मेलोनी ने बिना किसी का नाम लिए साफ कर दिया कि उनकी सरकार किसी के आदेश पर नहीं चलती और न ही वे किसी की ‘कठपुतली’ हैं.'मेरा कोई मालिक नहीं', इंडियन झुमके पहनकर पीएम मेलोनी ने दिया ट्रंप को जवाब?Zoomमेलोनी की झुमके वाली सेल्फी

वॉशिंगटन: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया है कि वो ‘ग्लोबल ट्रेंड’ बन गई हैं. इस बार वजह कोई आधिकारिक दौरा या वीडियो नहीं, बल्कि उनकी एक सेल्फी है जिसमें वे बेहद खूबसूरत भारतीय झुमके पहने मुस्कुरा रही हैं. इस देसी स्टाइल वाली सेल्फी के पीछे एक गहरा राजनीतिक कटाक्ष छिपा है, जिसने वॉशिंगटन से लेकर यूरोप तक हलचल पैदा कर दी है.

मेलोनी की सेल्फी ने मचाया तहलका
जॉर्जिया मेलोनी अपनी बेबाक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं. लेटेस्ट फोटो में वे बेहद भारतीय स्टाइल झुमकों में नजर आ रही हैं, जिसे भारत-इटली के मजबूत होते रिश्तों से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन असली धमाका उनके कैप्शन ने किया है. मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर बिना किया का नाम लिए विरोधियों को धो डाला है. लोग इसे ट्रंप को दिया गया जवाब मान रहे हैं.

मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘स्वभाव से, सत्ता के प्रचारक न तो स्थिरता का पाठ पढ़ा सकते हैं और न ही आजादी का. ये कैरिकेचर (व्यंग्य चित्र) हमारा रास्ता नहीं बदल पाएंगे. दूसरों से हटके, हमें कोई डोर से बांधकर नहीं चलाता है, हमारा कोई मालिक नहीं है और हम किसी से ऑर्डर नहीं लेते. हमारा टारगेट केवल एक ही है: इटली का हित’.

बिना नाम लिए ट्रंप समेत कई ‘दुश्मनों’ पर निशाना?

मेलोनी का यह कैप्शन किसी गुप्त संदेश जैसा है. उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से साफ है कि वे उन लोगों को जवाब दे रही हैं जो उन पर किसी बाहरी दबाव में काम करने का आरोप लगाते हैं.

ट्रंप को जवाब : उनके कैप्शन ने ये साफ कर दिया है कि इटली की विदेश नीति अब किसी ‘रिमोट कंट्रोल’ से नहीं चलेगी. जब मेलोनी ने ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ देने से मना कर दिया था तो ट्रंप भड़क गए थे और कह दिया था कि ‘मुझे लगा था कि मेलोनी बहादुर हैं, लेकिन मैं गलत था’.

मेलोनी ने अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में जो लिखा कि ‘हमारा का कोई मास्टर नहीं है और हम आदेश नहीं लेते’. इसे ट्रंप के उसी ‘कायर’ वाले तंज के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.

यूरोपीय संघ को जवाब : मेलोनी ने साफ कर दिया कि उनकी सरकार किसी ‘कठपुतली’ की तरह काम नहीं करती. उनके इस बयान को यूरोपीय संघ (EU) के कुछ बड़े नेताओं या घरेलू विपक्ष के लिए एक कड़े जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

प्रोपेगेंडा का जवाब: ‘स्वभाव से प्रचारक’ कहकर उन्होंने उन मीडिया घरानों या कूटनीतिक विरोधियों पर तंज कसा है जो उनकी सरकार की छवि बिगाड़ने की कोशिश करते हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj