वो बॉलीवुड कलाकार, धर्म बदलकर ईसाई लड़की से की शादी, मंदिर में हुआ फिर ऐसा चमत्कार, शिव भक्ति में लीन हो गई पत्नी

Last Updated:April 28, 2026, 21:17 IST
ईसाई धर्म अपनाने से पहले बॉलीवुड स्टार का नाम रमेश दास था. वे एक हिंदू परिवार में पले-बढ़े थे. चूंकि बचपन में गिरजाघर आना-जाना लगा रहता था, इसलिए ईसाई धर्म में आस्था बढ़ी. एक वक्त बाद ईसाई धर्म कुबूल किया और ईसाई लड़की से शादी कर ली. एक दिन स्टार के घर में मौजूद शिव मंदिर में चमत्कार हो गया. उस दिन के बाद स्टार और उनकी पत्नी की आस्था भगवान शिव में और बढ़ गई. आज उनकी पत्नी लिजेल हर दिन जल अभिषेक करती हैं.
नई दिल्ली: हिंदू धर्म छोड़ने के बावजूद बॉलीवुड स्टार की आस्था हिंदू देवताओं में कम नहीं हुई, बल्कि वक्त के साथ बढ़ती गई. वे आज एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अपने डांस-कोरियोग्राफी के अलावा फिल्म निर्देशन में भी नाम कमाया. वे कई रियलिटी शोज के जज की भूमिका में रहे हैं. हम रेमो डिसूजा की बात कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश गोपी नायर है. उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के बाद अपना नाम रेमो डिसूजा रख लिया था. उन्होंने हाल में अपनी पत्नी लिजेल के साथ जिंदगी के अनजाने पहलुओं पर बात की. लिजेल, रेमो के उलट जन्म से ईसाई हैं, मगर भगवान शिव पर उनकी गहरी आस्था है, जिसकी वजह एक घटना है जिसे वह चमत्कार से कम नहीं मानतीं. (फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
रेमो की पत्नी लिजेल ने बताया कि उनके घर की जमीन पर पहले से शिवलिंग की स्थापना थी, जिस पर मकान बाद में खड़ा हुआ. उन्हें कभी शिव मंदिर के बाहर सांप के दर्शन हुए थे. उन्होंने बातचीत के साथ-साथ काम्या जानी को अपने घर का शानदार पोर्शन भी दिखाया जो एक शिव मंदिर है. (फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
Add as Preferred Source on Google
ईसाई होने के बावजूद लिजेल हर दिन शिव मंदिर में जल अभिषेक करती हैं. उनके पुराने घर के नीचे भी एक शिव मंदिर था. वे वहां भी अपनी आस्था जताने जाती थीं, मगर वहां उन्हें ज्यादा पूजा करने का समय नहीं मिलता था. जब नया घर में कदम रखा, तो वहां नक्शा पास होने से पहले शिवलिंग स्थापित हो चुका था. घर बाद में बना. (फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
लिजेल को एक दिन उनकी हेल्पर ने कॉल किया और शिव मंदिर के पास सांप दिखने की बात बताई. लिजेल की तरह रेमो भी धार्मिक स्वभाव के शख्स हैं. वे गिरजाघर में सेवा भाव से काम करते थे, इसलिए पादरी की सलाह पर धर्म बदल लिया. वे तब 15 साल के थे. (फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
रेमो हिंदू से ईसाई बने थे और अपना नाम रमेश से रेमो रख लिया था. रेमो को जीवों से गहरा लगाव है. उन्होंने अपने घर में कई बिल्लियों और डॉग्स को पनाल दी है. रेमो केरल से ताल्लुक रखते हैं. (फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
रेमो 2 अप्रैल 1974 को बैंगलुरु में एक हिंदू परिवार में जन्मे थे. उनके पिता गोपी नायर भारतीय वायु सेना में थे. उनका एक बड़ा भाई गणेश और चार बहनें हैं. स्कूल के दिनों में वे एक एथलीट थे और उन्होंने 100 मीटर दौड़ में पुरस्कार जीते थे. (फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
रेमो को पढ़ाई के दौरान एहसास हुआ कि उनकी इसमें कोई रुचि नहीं है. उन्होंने तुरंत स्कूल छोड़ दिया और मुंबई चले गए, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे भारतीय वायु सेना में भर्ती हों. उन्होंने खुद से डांस सीखा था. उन्होंने फिल्मों, म्यूजिक वीडियो को देखकर डांस करना सीखा. वे माइकल जैक्सन को अपना गुरु मानते थे. वे टेलीविजन पर उनके डांस को देखकर उनके टेप्स की नकल करते थे और फिर कुछ अपना जोड़कर कोरियोग्राफी करते थे.(फोटो साभार: Instagram@remodsouza)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 28, 2026, 21:17 IST



