Rajasthan

Gold-Silver Price: चांदी की चमक फीकी, 4 लाख से गिरकर 1.84 लाख पर पहुंची, सोना भी 3 हजार रुपए टूटा

Last Updated:November 01, 2026, 09:28 IST

Jaipur Gold Silver Price सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. जयपुर में चांदी के भाव में एक ही दिन में 7,200 रुपए प्रति किलो की कमी आई है. इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी 1,84,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. यह साल 2026 का अब तक का सबसे निचला स्तर है. इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई थी. अब भाव उस रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले आधे से भी कम हो चुके हैं. सोने की कीमतों में भी 3,000 रुपए की गिरावट आई है. 24 कैरेट सोना अब 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट जेवराती सोना 1,31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी दरों के बाद बाजार में खरीदारों की नजर अब कीमतों के अगले रुख पर है.Amazon Prime DayTop Deals Insideसोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी 2026 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचीZoomजयपुर में चांदी 2026 में अब तक के सबसे नीचले स्तर पर पहुंचा

जयपुर. राजस्थान में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी के भाव में एक ही दिन में करीब 4 फीसदी तक की कमी आई है. इसके साथ ही चांदी साल 2026 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से जारी ताजा भाव के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत घटकर 1 लाख 84 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है. शुक्रवार के मुकाबले चांदी 7,200 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है.

सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 1 लाख 42 हजार रुपए पर आ गया है. इस गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है. खास बात यह है कि चांदी की कीमतों में आई कमी साल की शुरुआत में बने रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले काफी बड़ी है. जनवरी 2026 में चांदी का भाव 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया था. अब इसकी कीमत घटकर 1 लाख 84 हजार 800 रुपए रह गई है. यानी जनवरी के उच्च स्तर के मुकाबले चांदी की कीमत आधे से भी कम हो चुकी है.

चांदी 7,200 रुपए और सोना 3,000 रुपए टूटा

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के ताजा भाव के मुताबिक, 999 शुद्धता वाली चांदी अब 1,84,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है. शुक्रवार को इसके भाव इससे 7,200 रुपए अधिक थे. इस तरह चांदी की कीमत में एक दिन में करीब 3.75 फीसदी की गिरावट आई है. लगातार उतार-चढ़ाव के बीच चांदी का यह भाव साल 2026 का नया न्यूनतम स्तर बताया जा रहा है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार के मुकाबले 3,000 रुपए घटकर 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है. शुद्ध सोने के भाव में आई इस कमी से खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि बाजार में आगे कीमतों की चाल पर नजर बनी हुई है.

जेवराती सोने के भाव भी आई गिरावट

शुद्ध सोने के साथ जेवर बनाने में इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. जयपुर में 22 कैरेट जेवराती सोने का भाव 1,31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया गया है. इस तरह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में रोजाना बदलाव होता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे कारक कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में आभूषण खरीदने से पहले ग्राहकों को ताजा भाव की जानकारी लेने के साथ मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी भी संबंधित ज्वेलर से कर लेनी चाहिए.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 09:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj