Rajasthan

कौन हैं IAS गौरव गोयल और कितना है प्रशासनिक रसूख? लोकसभा सचिवालय से राजस्थान हुई वापसी

Last Updated:November 01, 2026, 09:02 IST

IAS Gaurav Goyal News: राजस्थान कैडर के 2006 बैच के IAS अधिकारी गौरव गोयल लोकसभा सचिवालय से कार्यमुक्त हो गए हैं. वे वहां संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे. लोकसभा सचिवालय ने 31 अक्टूबर को उनका कार्यमुक्ति आदेश जारी किया. राजस्थान सरकार के अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी ने उन्हें मूल कैडर में लौटने की मंजूरी दी. इसके बाद वे 31 अक्टूबर की दोपहर से लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए. अब उनकी राजस्थान वापसी हो रही है. माना जा रहा है कि वे जयपुर पहुंचकर कार्मिक विभाग में जॉइनिंग रिपोर्ट सौंपेंगे. इसके बाद राज्य सरकार उन्हें नई जिम्मेदारी दे सकती है. गौरव गोयल का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है. वे जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, मुख्यमंत्री के सचिव, विभागीय सचिव, आयुक्त और प्रबंध निदेशक जैसे पदों पर काम कर चुके हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि राजस्थान सरकार उन्हें किस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करती है.कलेक्टर से मुख्यमंत्री के सचिव तक, कौन हैं IAS गौरव गोयल? जानिए पूरा सफरZoomराजस्थान कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव गोयल की राजस्थान हुई वापसी

जयपुर. राजस्थान कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव गोयल अब अपने मूल कैडर में लौट रहे हैं. लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत गौरव गोयल को 31 अक्टूबर को कार्यमुक्त कर दिया गया. राजस्थान सरकार के अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी कार्यमुक्ति का आदेश जारी किया. वे 31 अक्टूबर को दोपहर बाद सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए. अब उनकी वापसी के साथ ही राजस्थान में उन्हें मिलने वाली नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

गौरव गोयल आज जयपुर पहुंचेंगे और अगले दिन सुबह कार्मिक विभाग में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट देंगे. उनकी संभावित नियुक्ति को लेकर आज या कल फैसला हो सकता है. ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य सरकार उन्हें किस महत्वपूर्ण विभाग या पद की कमान सौंपती है. गौरव गोयल का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है. उन्होंने राज्य सरकार से लेकर जिला और संभाग स्तर तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर 2006 बैच के बने IAS अधिकारी

गौरव गोयल का जन्म 5 जनवरी 1984 को हुआ था. वे राजस्थान कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री हासिल की है. प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों और प्रशासनिक संस्थानों में काम किया. 16 अगस्त 2024 से वे नई दिल्ली स्थित लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे. इस पद पर उन्होंने करीब दो साल से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं.

कलेक्टर से मुख्यमंत्री के सचिव तक संभाली जिम्मेदारी

गौरव गोयल ने अपने प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों पर काम किया है. वे जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के साथ सब डिविजनल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने सरकार के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, कमिश्नर, डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्पेशल सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और डिविजनल कमिश्नर जैसे पदों पर भी काम किया है. अलग-अलग स्तरों पर काम करने के अनुभव के चलते उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अच्छी समझ रखने वाले अधिकारियों में गिना जाता है.

चुनाव संचालन और कौशल विकास के लिए मिले पुरस्कार

गौरव गोयल को उनके प्रशासनिक कार्यों के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. वर्ष 2018 के जनरल असेंबली इलेक्शन के संचालन में उत्कृष्टता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था. इसके अलावा राजस्थान सरकार के राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए भी उन्हें पुरस्कार मिला. इस दौरान राजस्थान को कौशल विकास में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में पहचान मिली. अब लोकसभा सचिवालय से कार्यमुक्त होकर गौरव गोयल राजस्थान लौट रहे हैं. उनके अनुभव और पूर्व में संभाली गई जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी नई नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से उनकी नई पोस्टिंग का आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 08:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj