गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: राजस्थान में सोना-चांदी धड़ाम, सोना ₹1000 तक टूटा, चांदी भी लुढ़की, जानें जयपुर-उदयपुर में ताजा रेट

Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. रविवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. चांदी की कीमतों में जहां ₹2000 की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोने के दाम भी ₹1000 तक लुढ़क गए. कीमतों में आई इस नरमी से आम ग्राहकों और निवेशकों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं. रविवार को राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,27,500 प्रति किलो दर्ज की गई. वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव ₹2,26,150 प्रति किलो रहा.
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेत और घरेलू मांग में सुस्ती के चलते चांदी के दामों में यह गिरावट देखने को मिली है. आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर भावों में फिर से बदलाव संभव है. सोने की बात करें तो इसमें भी रविवार को गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,450 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 23 कैरेट सोना ₹1,29,070 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,23,695 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. सराफा बाजार के अनुसार इन सभी दरों पर 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय रहेगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव
यदि शनिवार के भाव पर नजर डालें तो उस दिन शुद्ध चांदी की कीमत ₹1,29,000 प्रति किलो दर्ज की गई थी, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम रहा. रविवार को आई गिरावट के बाद बाजार में ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है, लेकिन फिलहाल खरीदारी सीमित बनी हुई है. राजस्थान के प्रमुख शहरों में रविवार को सोने-चांदी के भाव लगभग एक समान रहे. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,27,500 प्रति किलो और 18 कैरेट चांदी ₹2,26,150 प्रति किलो रही. जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,34,450, 23 कैरेट सोना ₹1,29,070 और 22 कैरेट सोना ₹1,23,695 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
सोना-चांदी की खरीदारी से पहले चेक कर लें रेट
जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में भी यही भाव रहे. इन सभी शहरों में शुद्ध चांदी ₹2,27,500 प्रति किलो, 18 कैरेट चांदी ₹2,26,150 प्रति किलो, 24 कैरेट सोना ₹1,34,450, 23 कैरेट सोना ₹1,29,070 और 22 कैरेट सोना ₹1,23,695 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और आगामी शादी-विवाह सीजन के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी से पहले रोजाना के ताजा भाव जरूर देखने की सलाह दी जा रही है.



