खुशखबरी! अब बिना वॉट्सऐप अकाउंट के भी हो जाएगी चैटिंग, नहीं करना होगा ऐप डाउनलोड, नया फीचर आया सामने

Last Updated:March 17, 2026, 09:01 IST
WhatsApp का नया Guest Chats फीचर यूजर्स को बिना अकाउंट वाले लोगों को भी मैसेज भेजने की सुविधा देगा. जानिए यह फीचर कैसे काम करता है, इसकी लिमिट्स क्या हैं और कब तक रोलआउट हो सकता है….
ख़बरें फटाफट

अब ऐप डाउनलोड किए बिना WhatsApp इस्तेमाल कर सकेंगे.
मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप एक नया और दिलचस्प फीचर रोलआउट कर रहा है, जिसका नाम गेस्ट चैट्स (Guest Chats) है. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स उन लोगों को भी मैसेज भेज सकेंगे जिनके पास वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है. यानी सामने वाले व्यक्ति को ऐप डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी.
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल कुछ एंड्रॉयड और iOS बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. गेस्ट चैट्स के जरिए यूजर्स एक खास लिंक जनरेट कर सकते हैं, जिसे किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है. जैसे ही वह व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, वह सीधे चैट में जुड़ जाता है और मैसेज भेज और प्राप्त कर सकता है.
इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा, जिससे चैट सुरक्षित रहेगी. हर गेस्ट यूजर के लिए एक यूनिक आईडी बनाई जाती है, जिसके जरिए एन्क्रिप्शन की जाती है. इससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहती है.
फोटो: WABetaInfo
हालांकि, गेस्ट चैट्स में कुछ सीमाएं भी हैं. इसमें ग्रुप चैट, फोटो-वीडियो शेयरिंग, डॉक्यूमेंट, GIF, स्टिकर्स और वॉइस मैसेज जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. इसके अलावा वॉइस और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन भी उपलब्ध नहीं होगा. यानी यह फीचर सिर्फ बेसिक टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए बनाया गया है.
यूजर्स इस लिंक को SMS, ईमेल या किसी दूसरे ऐप के जरिए शेयर कर सकते हैं. साथ ही, अगर जरूरत हो तो गेस्ट यूजर को ब्लॉक भी किया जा सकता है.
एक और खास बात ये है कि यह चैट हमेशा के लिए नहीं रहती. अगर 10 दिन तक कोई एक्टिविटी नहीं होती है, तो चैट अपने आप एक्सपायर हो जाती है और फिर नया लिंक बनाना पड़ता है.
ये कहना गलत नहीं होगा कि वॉट्सऐप का यह नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जो बिना ऐप इंस्टॉल किए जल्दी से किसी से बात करना चाहते हैं.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
March 17, 2026, 09:01 IST



