गोविंदा-सुनीता का रार देख ‘सच्चे प्यार’ पर छलका कश्मीरा शाह का दर्द, बोलीं- शादियां टूटते देख भरोसा हिल गया

Last Updated:August 17, 2026, 12:00 IST
कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शादी और बेवफाई को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है. एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि क्या आज भी सच्चा प्यार मौजूद है और क्या कोई अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए इतना प्यार कर सकता है. उन्होंने कहा कि शादियां टूटते और लोगों को एक-दूसरे को धोखा देते देखकर उनका भरोसा हिल गया है. कश्मीरा की यह पोस्ट ऐसे वक्त आई है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता सुर्खियों में है.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सभी सीजन में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. सोमवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए शादियों और बेवफाई पर निराशा जाहिर की.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें आसमान में दिल के आकार का धुंध है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए सवाल उठाया है कि क्या ‘सच्चा प्यार’ अब भी होता है. कश्मीरा ने लिखा, ‘क्या यही सच्चा प्यार होता है? क्या ये सच में होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार कर सकता है कि उसके लिए पैसे खर्च करे और उसे स्पेशल महसूस कराए? ऐसा प्यार कहां मिलता है? और वो इंसान कौन है? शादियां टूटते और लोगों को धोखा देते देखकर मेरा भरोसा हिल गया है. लगता है मुझे हकीकत की थोड़ी सी झलक चाहिए.’ फोटो साभार-@kashmera1/Instagram
गौरतलब है कि कश्मीरा का यह पोस्ट उनके पति कृष्णा अभिषेक के सुपरस्टार मामा गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे पब्लिक झगड़े के बीच आया है. फोटो साभार-@kashmera1/Instagram
Add as Preferred Source on Google
बता दें कि एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा अपने रिश्ते के बारे में अलग-अलग और तीखे कमेंट्स कर रही हैं. साथ ही, पब्लिक में एक्टर के छवि खराब कर रहा हैं. फाइल फोटो
सुनीता आहूजा ने पॉडकास्ट में शादी में बेवफाई को लेकर खुलकर बातें की, जिसमें दावा किया गया है कि गोविंदा के अफेयर्स रहे हैं. कुछ दिन पहले, सुनीता अहूजा ने पैपराजी से बात करते हुए गोविंदा को अपनी नई हीरोइन का ‘शुगर डैडी’ कहा था, जिसके साथ, सुनीता आहूजा के मुताबिक, उसका अफेयर चल रहा है. फाइल फोटो
सुनीता आहूजा के चौंकाने वाले दावों ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. इस पर, गोविंदा ने कुछ समय पहले रिएक्ट भी किया था. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि सुनीता आहूजा उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं. फाइल फोटो
उन्होंने उनसे मुख्य रूप से गालीगलौज बंद करने और अपनी गालियों पर थोड़ा कंट्रोल रखने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि उनके साथ एक बहुत छोटी एक्ट्रेस थी, इसका मतलब यह नहीं है कि उनका अफेयर चल रहा है और यह भी कहा कि बॉलीवुड के इतिहास में कई बड़े स्टार्स ने अपने से बहुत कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम किया है. फाइल फोटो
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 17, 2026, 12:00 IST



