Rajasthan

Gulab Jamun Ki Sabzi | गुलाब जामुन की सब्जी की रेसिपी | Gulab Jamun ki Sabzi Recipe Rajasthan Style

Last Updated:April 24, 2026, 06:42 IST

Gulab Jamun ki Sabzi Recipe: राजस्थान में गुलाब जामुन को मिठाई के अलावा अब एक मुख्य सब्जी के रूप में भी खूब पसंद किया जा रहा है. गृहणी वर्षा राठौड़ के अनुसार, इसे टमाटर, प्याज, दही और काजू की रिच ग्रेवी में तैयार किया जाता है. सब्जी की खासियत यह है कि गुलाब जामुन को पहले हल्के गर्म दूध में भिगोया जाता है और फिर मसालेदार ग्रेवी में शामिल किया जाता है. यह शाही डिश अब राजस्थान के शादी समारोहों और रेस्टोरेंट्स में एक लोकप्रिय विकल्प बन चुकी है, जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Gulab Jamun ki Sabzi Recipe In Rajasthan Style: गुलाब जामुन का नाम सुनते ही मन में मिठास घुल जाती है और दिमाग में एक स्वादिष्ट डेजर्ट की तस्वीर उभर आती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही गुलाब जामुन आपकी थाली में एक मसालेदार सब्जी के रूप में भी परोसा जा सकता है? जी हां, राजस्थान की रसोई में एक ऐसा ही अनोखा देसी एक्सपेरिमेंट देखने को मिलता है, जहां गुलाब जामुन को सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि मेन कोर्स सब्जी के रूप में भी बड़े चाव से खाया जाता है. शादी समारोह हो या रेस्टोरेंट, यह डिश अब लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

इस अनोखी डिश की रेसिपी को घर पर भी बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले टमाटर और प्याज को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लिया जाता है, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो सके. इसके बाद दही में काजू का पेस्ट मिलाया जाता है और उसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक जैसे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स किया जाता है. अब कढ़ाई में घी गर्म किया जाता है और उसमें जीरा और हींग का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद टमाटर-प्याज का पेस्ट डालकर उसे अच्छे से भुना जाता है, जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे.

गृहणी वर्षा राठौड़ के खास टिप्सगृहणी वर्षा राठौड़ ने लोकल18 को बताया कि गुलाब जामुन की सब्जी बनाना बहुत आसान है. हम पहले टमाटर-प्याज की ग्रेवी को अच्छे से भूनते हैं, फिर उसमें दही और काजू का पेस्ट डालते हैं. इसके बाद बाजार के गुलाब जामुन को हल्के गर्म दूध में भिगोकर ग्रेवी में डालते हैं, जिससे उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. वर्षा के अनुसार, दूध में भिगोने से गुलाब जामुन अंदर तक सॉफ्ट रहते हैं और ग्रेवी का फ्लेवर पूरी तरह सोख लेते हैं.

शाही ग्रेवी और बनाने का तरीकाजब ग्रेवी अच्छी तरह तैयार हो जाती है, तब उसमें दूध में भीगे हुए गुलाब जामुन डाले जाते हैं और कुछ देर धीमी आंच पर पकाया जाता है. अंत में इसमें क्रीम या काजू का पेस्ट मिलाकर इसे और भी रिच बनाया जाता है. ऊपर से भुने हुए काजू और ताजा हरा धनिया डालकर इसे गार्निश किया जाता है. यह सब्जी न केवल दिखने में राजसी लगती है, बल्कि स्वाद में भी इसका कोई मुकाबला नहीं है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Jalor,Rajasthan

First Published :

April 24, 2026, 06:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj