Guwahati Hotel shooting : गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत, 2 महिलाएं भी शामिल, मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर

होमताजा खबरदेश
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत, मौके पर पुलिस कमिश्नर
Last Updated:October 26, 2026, 23:46 IST
Guwahati Hotel Shooting : असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं. गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर पर मौके पर पहुंचे गए हैं.
ख़बरें फटाफट
होटल बिलास इन में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई.
असम के गुवाहाटी से बड़ी खबर आ रही है. शहर के एक होटल ‘बिलास इन’ में गोलीबारी की खबर है, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना सोमवार 26 अक्टूबर की रात 9 बजे हुई. गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की तलाश कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो महिलाओं भी शामिल बताई जा रही हैं. गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.
होटल मालिक और उनके बेटे की भी मौत
लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में जान गंवाने वालों में होटल बिलास इन की मालिक हेलेना भराली और उनका बेटा भी शामिल हैं. शुरुआती जानकारी में इस वारदात के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी.
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
फायरिंग में घायल लोगों को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों में होटल का एक कर्मचारी भी शामिल बताया जा रहा है, जिसे गोली लगी है.
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं. पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. अब तक चार शव बरामद किए गए हैं. पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी.’
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि होटल में गोलीबारी किस वजह से हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे. पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.
About the Authorसाद बिन उमर
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी Hindi (hindi..com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ेंLocation :
Guwahati,Kamrup Metropolitan,Assam
First Published :
October 26, 2026, 22:09 IST



