Rajasthan

अलवर में ग्रामीण बेटियों के लिए शुरू हुआ चार वर्षीय ‘ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड’, स्किल इंडिया के तहत स्वरोजगार के अवसर

Last Updated:November 06, 2025, 17:21 IST

खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए मुंडावर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ततारपुर में ‘ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड’ की शुरुआत की गई है. यह कोर्स स्किल इंडिया अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है.

ख़बरें फटाफट

अलवर. खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए मुंडावर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर में ‘ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड’ की शुरुआत की गई है. यह कोर्स स्किल इंडिया अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से छात्राओं को अब कक्षा 9 से 12 तक चार वर्षीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा. विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष से विद्यालय में व्यावसायिक प्रशिक्षक की नियुक्ति की जा चुकी है और नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं. वर्तमान में विद्यालय में मंजू सिंह वोकेशनल ट्रेनर के रूप में और बबिता शर्मा व्यावसायिक प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं.

दोनों प्रशिक्षकाएं छात्राओं को सौंदर्य देखभाल, त्वचा उपचार, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप तकनीक, पर्सनल ग्रूमिंग और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन जैसे विषयों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं. प्रधानाचार्य ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्राओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ एक ऐसा हुनर सीख सके, जिससे भविष्य में वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सके या किसी प्रतिष्ठित ब्यूटी सेंटर में नौकरी प्राप्त कर सके. उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि गांव की बेटियां आत्मनिर्भर बने और समाज में अपने कौशल के दम पर पहचान बनाए.

छात्राएं इस कोर्स को लेकर काफी उत्साहित

व्यावसायिक प्रशिक्षक बबिता शर्मा ने बताया कि छात्राएं इस कोर्स को लेकर काफी उत्साहित है और शुरुआत के कुछ ही दिनों में उन्होंने बेसिक स्किन केयर, फेशियल और हेयर कटिंग की तकनीकें सीख ली हैं. विद्यालय में प्रैक्टिकल लैब की भी स्थापना की गई है, जहां आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वोकेशनल ट्रेनर मंजू सिंह का कहना है कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की उन बेटियों के लिए बड़े अवसर लेकर आई है, जिन्हें अब तक व्यावसायिक शिक्षा का अनुभव नहीं मिला था. उन्होंने कहा, “यह कोर्स उन्हें आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा.”

विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है. अभिभावकों का कहना है कि इस तरह के कोर्स से लड़कियों को रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे और वे परिवार तथा समाज दोनों के लिए प्रेरणा बनेंगी. ‘ब्यूटी एंड वेलनेस’ ट्रेड की शुरुआत के साथ ही ततारपुर विद्यालय ने यह साबित कर दिया है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करने का माध्यम भी है.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

November 06, 2025, 17:21 IST

homerajasthan

ग्रामीण बेटियों को आत्मनिर्भर बना रहा ततारपुर विद्यालय का ब्यूटी ट्रेड कोर्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj