कोरियोग्राफर बनीं डायरेक्टर, 1 टेक में 3 मिनट का सीन शूट करने की करती रही जिद्द, 4 दिन तक सेट पर मचा रखा था हड़कंप

Last Updated:September 09, 2026, 21:50 IST
बॉलीवुड की वो दिग्गज कोरियोग्राफर जिसने नामी एक्ट्रेसेस से लेकर सुपरस्टार्स तक को अपने इशारों पर नचाया था. बतौर कोरियोग्राफर एक लंबी पारी के बाद उन्होंने फिल्म निर्देशन में कदम रखने का फैसला किया था. ये फराह खान हैं. फराह ने साल 2004 में आई फिल्म ‘मैं हूं ना’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसके गाने से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है जो आज आपको बताने जा रहे हैं.
22 साल पहले आई फिल्म साबित हुई थी ब्लॉकबस्टर.
नई दिल्ली. इंडस्ट्री के नामी सितारों को अपने इशारों पर नचाने वाली बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर ने जब निर्देशन की कमान संभाली तो लोग देखते रह गए. बतौर डायरेक्टर उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर थी. पहली फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान, सुष्मिता सेन जैसे कलाकारों के साथ काम किया था. ये कोरियोग्राफर फराह खान हैं. साल 2004 में फराह खान ने फिल्म ‘मैं हूं ना’ से बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत की थी.
फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन के साथ ही अमृता राव और जायद खान जैसे सितारे थे. फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और कॉलेज लाइफ के साथ संगीत का भी जबरदस्त तड़का था. लेकिन इन सबके बीच ‘चले जैसे हवाएं’ ऐसा गाना था, जिसकी शूटिंग अपने आप में किसी मिशन से कम नहीं थी. फिल्म का ये गाना ‘चलें जैसे हवाएं सनन-सनन’ अमृता राव पर फिल्माया गया था.
एक टेक में शूट करना चाहती थीं फराह खान
फराह के दिमाग में इस गाने को लेकर शुरुआत से ही एक खास विजन था. वह चाहती थीं कि गाने का बड़ा हिस्सा कैमरा बिना रुके लगातार शूट करे. खासतौर पर करीब 2 से 3 मिनट लंबा हिस्सा ऐसा हो, जिसे एक ही टेक में पूरा किया जाए. अब जरा सोचिए, एक तरफ कलाकारों की कोरियोग्राफी, दूसरी तरफ दर्जनों डांसर्स की टाइमिंग, कैमरे की लगातार मूवमेंट और ऊपर से इतनी लंबी शूटिंग.
घंटों रिहर्सल करते थे कलाकार
अब इस पूरे गाने को एक टेक में शूट करना किसी चुनौती से कम नहीं था. अगर शूटिंग में छोटी सी गलती भी हुई तो पूरी मेहनत दोबारा करनी पड़ती. फराह ने इस चुनौती को स्वीकार किया और कलाकारों के साथ जमकर रिहर्सल शुरू कर दी. गाने के लिए अमृता राव और जायद खान ने लंबे समय तक प्रैक्टिस की थी. फराह खान ने बताया था कि वो इस पूरे गाने को एक टेक में शूट करने की जिद्द पर अड़ी रहीं जिसके चलते उन्होंने कलाकारों की क्लास भी लगा दी थी.
फराह खान ने 4 दिनों तक सेट पर मचा रखा था हड़कंप
फराह खान ने अपने गाने की शूटिंग के लिए मुंबई में करीब 4 दिनों तक लगातार रिहर्सल हुई. शूटिंग से पहले हर मूवमेंट को कैमरे के साथ मिलाकर देखा जाता था, ताकि असली टेक के वक्त किसी तरह की गड़बड़ी न हो. यहां तक कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी टीम एक-दो घंटे रिहर्सल करती थी.
फराह खान अब व्लॉगिंग करती हैं.
एक टेक में कैमरा अपनी तय जगह पर नहीं पहुंचा तो पूरा शॉट बेकार हो जाता था. कभी मौसम और रोशनी परेशानी पैदा करती, तो कभी कलाकारों या कैमरा मूवमेंट की टाइमिंग बिगड़ जाती. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता ने अपने हिस्से को तीन टेक में ही शानदार तरीके से कर लिया था, लेकिन तकनीकी वजहों से कई बार दोबारा कोशिश करनी पड़ी. फराह खान चाहती थीं कि ये गाना जब शूट होकर पर्दे के सामने आए तो हर कोई बस देखता ही रह जाए.
ब्लॉकबस्टर निकली शाहरुख-सुष्मिता की फिल्म
लंबी कोशिश और कई दिनों की मेहनत के बाद जब फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का गाना चलें जैसे हवाएं सनन-सनन रिलीज हुआ तो हर कोई बस सुनते ही रह गया. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये गाना चार्टबस्टर साबित हुआ. उस दौर में फिल्म के गानों की असली धाक रेडियो पर होती थी. ये गाना भी रेडियो पर छाया रहता था.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
September 09, 2026, 21:50 IST



