Sports

104 बॉल में बना चुका है 222 रन, 32 की उम्र में टीम इंडिया में ‘डेब्यू’ को तैयार ये विस्फोटक बल्लेबाज! आईपीएल खत्म होते ही मिलेगा मौका?

होमखेलक्रिकेट

टीम इंडिया में ‘डेब्यू’ को तैयार ये विस्फोटक बल्लेबाज, ठोक चुका है 222 रन

Last Updated:April 17, 2026, 17:37 IST

Rajat Patidar IPL 2026: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार जबरदस्त फॉर्म में हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही वह न सिर्फ कप्तानी में कमाल कर रहे हैं, बल्कि बल्ले से भी धमाल मचा रहे हैं. 32 साल के पाटीदार 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अपनी इस तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू की दावेदारी ठोक दी है.टीम इंडिया में 'डेब्यू' को तैयार ये विस्फोटक बल्लेबाज, ठोक चुका है 222 रनZoomरजत पाटीदार ने ठोका टी20 टीम के लिए दावा.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में लगभग सभी टीमों ने 5-5 मुकाबले खेल लिए हैं. अब तक खेले गए मैचों में भारतीय क्रिकेटर्स का जलवा देखने को मिला है. चाहे गेंद हो या बल्ला कई भारतीय खिलाड़ियों ने अकेले दम पर मैच पलटने वाला प्रदर्शन करने टीम को जीत दिलाई है. इन्हीं में से एक खिलाड़ी ऐसा है, जो हर मुकाबले में बल्ले से धमाल मचा रहा है. ये नाम और कोई नहीं, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं. पाटीदार का बल्ला शुरुआती 5 मुकाबलों में खूब गरजा है. वह 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अपने इस विस्फोटक बल्लेबाजी से पाटीदार ने टीम इंडिया के लिए भी दावेदारी ठोक दी है. हालांकि, उन्हें बचे हुए सीजन में भी इसी तरह का धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा.

थम नहीं रहा पाटीदार का तूफानडिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में चार जीत दर्ज की हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है. टीम के इस प्रदर्शन में पाटीदार का अहम योगदान रहा है. वह कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक शानदार लय में नजर आए हैं. पाटीदार का बल्ला अब तक खेले हर मुकाबले में बोला है. आते ही छक्के चौके उड़ाने की उनके इरादे ने टीम को मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने का काम किया है. खास बात यह है कि वह ज्यादातर पावरप्ले के बाद बल्लेबाजी करने आते हैं और आसानी से चौके-छक्के लगाने की उनकी आदत गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रही है.

रजत पाटीदार ने ठोका टी20 टीम के लिए दावा.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 17, 2026, 17:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj