Entertainment

घर के सामने बनने वाले थे 150 फ्लैट्स, उससे पहले ही इस यूट्यूबर ने खरीद लिया पूरा प्लॉट

Saurav Joshi Vlogs: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर कोई नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है, तो वह है ‘सौरव जोशी’. अपने डेली व्लॉग्स के जरिए लाखों दिलों पर राज करने वाले सौरव जोशी के पास शोहरत और दौलत की कोई कमी नहीं है.

लेकिन, यही शोहरत जब उनकी निजी जिंदगी में दखल देने लगती है, तो हकीकत कुछ और हो जाती है. हाल ही में सौरव जोशी ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया उन्होंने अपने घर के ठीक सामने वाला पूरा प्लॉट ही खरीद लिया है.

क्या थी असली वजह?

सौरव जोशी के घर के ठीक सामने एक बड़ा बिल्डर प्रोजेक्ट आने वाला था. यहां करीब 150 फ्लैट्स बनने की प्लानिंग थी. लेकिन इससे उनकी सबसे बड़ी चिंता बढ़ गई-प्राइवेसी का खतरा. सौरव जोशी ने अपने एक व्लॉग में इसका खुलासा किया. एक यूट्यूबर के तौर पर सौरव का घर हमेशा चर्चा में रहता है. अगर वहां 150 परिवारों की बिल्डिंग बन जाती, तो उनके घर की प्राइवेसी पूरी तरह से खत्म हो जाती. बालकनी से घर के अंदर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने का डर उन्हें सताने लगा था. आखिरकार, अपनी और अपने परिवार की शांति के लिए उन्होंने उस पूरी जमीन को ही खरीदने का फैसला किया.

‘प्राइवेसी अनमोल है’

सौरव जोशी के इस फैसले पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है. जहां कुछ लोग इसे ‘अमीरी का भौकाल’ कह रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक इस बात से सहमत हैं कि एक पब्लिक फिगर के लिए प्राइवेसी बनाए रखना कितना मुश्किल काम है.

सौरव ने बड़े ही सहज भाव में कहा कि पैसा कमाना एक अलग बात है, लेकिन घर में सुकून न मिले तो उस पैसे का क्या फायदा? उन्होंने उस प्लॉट को खरीदकर यह सुनिश्चित कर लिया है कि अब वहां कोई ऐसी बिल्डिंग नहीं बनेगी जो उनकी पर्सनल लाइफ में ताका-झांकी कर सके.

YouTube has given them so much wealth that they are buying lands just to maintain privacy which they themselves have sold to YouTube for money pic.twitter.com/04zR0wiTJ7

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर एक अलग ही चर्चा छिड़ गई है. कई लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं, ‘YouTube ने इतना पैसा दे दिया है कि अब ये अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए जमीनें खरीद रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद ही अपनी मर्जी से दुनिया के सामने बेचना शुरू किया था.’

यह तर्क भी गलत नहीं है. आखिर व्लॉगर्स अपनी जिंदगी का हर कोना दुनिया को दिखाते हैं, और फिर उसी फेम से बचने के लिए बड़ी-बड़ी दीवारें या खाली जमीनें खरीदते हैं. लेकिन, सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि आज के दौर में जब फैंस का हुजूम घर के बाहर जमा हो जाता है, तो एक सामान्य जीवन जीना बेहद कठिन हो जाता है.

सौरव जोशी का यह ‘महंगा फैसला’ केवल एक जमीन का सौदा नहीं है, बल्कि एक मशहूर यूट्यूबर की उस दुविधा का प्रतीक है जहां वे अपनी सफलता को एंजॉय तो करना चाहते हैं, लेकिन अपनी शांति की कीमत पर नहीं. 150 फ्लैट्स की भीड़ से अपने घर को बचाने के लिए करोड़ों खर्च करना यह दिखाता है कि एक यूट्यूबर के लिए प्राइवेसी आज लग्जरी से भी बढ़कर हो गई है.

अब उस जमीन पर क्या बनेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन सौरव ने यह जरूर साबित कर दिया है कि प्राइवेसी की खातिर वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj