‘वो साफ नॉटआउट था’, ध्रुव जुरेल के कैच पर मचा हंगामा, श्रीलंका के साथ अंपायर ने की बेईमानी?

होमखेलक्रिकेट
‘वो साफ नॉटआउट था’, ध्रुव जुरेल के कैच पर मचा हंगामा, अंपायर ने की बेईमानी?
Last Updated:August 18, 2026, 22:01 IST
dhruv jurel catch controversy: श्रीलंकाई बल्लेबाज लाहिरू उदारा को आउट करने के लिए ध्रुव जुरेल ने एक लो कैच लपका, जिसके रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने आउट करार दिया. इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. फैंस का मानना है कि उदारा साफ नॉटआउट थे और अंपायर ने श्रीलंका के साथ बेईमानी की है.जुरेल के कैच पर मचा बवाल.
नई दिल्ली. गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारत ने अपनी जीत लगभग पक्की कर दी है. आखिरी दिन उसे सिर्फ 6 विकेट की दरकार है, जबकि श्रीलंका को 288 रन बनाने हैं. चौथे दिन एक कैच को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया. दरअसल, मानव सुथार की गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने लाहिरू उदारा का कैच लपका और थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. हालांकि, रिप्ले में जो दिखा उसने अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रीलंकाई बल्लेबाज से लेकर कमेंट्री बॉक्स और सोशल मीडिया तक आउट का फैसला आलोचनाओं का शिकार हो रहा है. फैंस इसे श्रीलंकाई टीम के साथ चीटिंग करार दे रहे हैं.
जुरेल के कैच पर बवालयह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 22वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई. सुथार ने गेंद डाली और लाहिरू उदारा ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की. हालांकि, गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए गली की दिशा में चली गई, जहां खड़े जुरेल ने कैच लपका. इस कैच को लेकर जुरेल इतने कॉन्फिडेंट दिखे कि वह साथी खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मानने लगे. उदारा को यकीन नहीं था कि गेंद पूरी तरह जुरेल के हाथ में सुरक्षित थी. मैदानी अंपायर ने मामला थर्ड अंपायर के पास भेजा. रिप्ले में जुरेल के हाथ गेंद के नीचे दिखाई दे रहे थे, लेकिन गेंद के जमीन से पूरी तरह ऊपर होने को लेकर तस्वीर उतनी साफ नहीं थी.
Enjoy the sitting catch!



