healthy breakfast | stuffed paratha | Best Food | तुरई का पराठा, धौलपुर का पारंपरिक हेल्दी नाश्ता तैयार करें

Last Updated:June 26, 2026, 12:22 IST
Paratha Recipe At Home : धौलपुर के ग्रामीण इलाकों में तुरई का पराठा पारंपरिक, पौष्टिक नाश्ता है, घर पर आसान रेसिपी से बनता है, बच्चों और बुजुर्गों दोनों की पसंद माना जाता है. गृहणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि तुरई का पराठा बनाना बेहद आसान है और इसकी अधिकांश सामग्री घर में ही उपलब्ध रहती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी तुरई को अच्छी तरह धोकर छील लिया जाता है.
धौलपुर. अगर आप नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट, पौष्टिक और घर पर आसानी से बनने वाली डिश तलाश रहे हैं, तो तुरई का पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में यह पारंपरिक व्यंजन लंबे समय से बनाया जाता रहा है. खास बात यह है कि यह पराठा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. आलू और गोभी के पराठों से अलग इसका स्वाद खास होता है, वहीं तुरई में मौजूद पोषक तत्व इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं.
गृहणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि तुरई का पराठा बनाना बेहद आसान है और इसकी अधिकांश सामग्री घर में ही उपलब्ध रहती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी तुरई को अच्छी तरह धोकर छील लिया जाता है. इसके बाद तुरई को कद्दूकस किया जाता है. साथ ही प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लिया जाता है.
बनाने में ये जरूरी स्टेप बिल्कुल न भूलेंअब गैस पर कढ़ाई रखकर उसमें थोड़ा सा तेल गर्म किया जाता है. गर्म तेल में कद्दूकस की हुई तुरई, प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लिया जाता है. जब मिश्रण हल्का पक जाए तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक मिला दिया जाता है. सभी मसालों को अच्छी तरह भूनने के बाद मिश्रण को करीब पांच मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है.
तवे पर सेंकते ही तैयार हो जाता है स्वादिष्ट नाश्ताइसके बाद गेहूं के आटे में तैयार की गई तुरई की स्टफिंग मिलाकर आटा गूंथ लिया जाता है. आटे को करीब पांच मिनट तक अच्छी तरह गूंथने के बाद उस पर थोड़ा घी लगाया जाता है, जिससे आटा नरम और मुलायम हो जाता है. फिर इसे पांच मिनट के लिए ढककर रख दिया जाता है. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पराठे बेल लिए जाते हैं. तवे पर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंका जाता है. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और हेल्दी तुरई का पराठा तैयार हो जाता है. धौलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में यह पराठा खासतौर पर बुजुर्गों की पसंद माना जाता है. वहीं बच्चे भी इसे चाव से खाते हैं. यदि परिवार को रोजाना के नाश्ते से अलग कुछ नया, स्वादिष्ट और पौष्टिक खिलाना चाहते हैं, तो तुरई का पराठा एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan



